न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी के बाद पांड्या ब्रदर्स से हुई धोखाधड़ी, भाई को भिजवाया जेल

हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल केस में एक गिरफ्तारी भी की है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 4:20:49

धोनी के बाद पांड्या ब्रदर्स से हुई धोखाधड़ी, भाई को भिजवाया जेल

हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल केस में एक गिरफ्तारी भी की है। मुंबई पुलिस ने हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को कथित तौर पर क्रिकेटर और उनके भाई क्रुणाल के साथ हुई 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 37 वर्षीय वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ रुपये का हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को काफी वित्तीय नुकसान हुआ।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को पांड्या ब्रदर्स के साथ 4 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। हालांकि अपने पिछले मैच में टीम जीत का खाता खोलने में कामयाब हुई है। वही ऑफ फील्ड करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का मामला से वह परेशान जरूर होंगे। ये धोखाधड़ी उनके सौतेले भाई वैभव पांड्या ने की है। हार्दिक और क्रुणाल की तरफ से इस मामले की शिकायत मुंबई की इकोनॉमिक ऑफिस विंग में की गई, जिसके बाद वैभव को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक इस धोखाधड़ी के मामले में रुपये का हेरफेर और साझेदारी की शर्तों का उल्लंघन शामिल है। तीन लोगों ने करीब तीन साल पहले कुछ शर्तों के साथ एक पॉलिमर बिजनेस शुरू किया था। क्रिकेटर भाइयों को पूंजी का 40% निवेश करना था, जबकि वैभव को 20 प्रतिशत योगदान देना था और रोज के कामों को मैनेज करना था। इन शेयर के मुताबिक ही मुनाफे को बांटा जाना था।

हालांकि, वैभव ने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को सूचित किए बिना उसी व्यापार में एक और फर्म स्थापित की, इस प्रकार साझेदारी समझौते का उल्लंघन किया। जिसका नतीजा ये हुआ कि बिजनेस में नुकसान हुआ, जोकि 3 करोड़ रुपये से ज्यादा था। ऐसा आरोप है कि वैभव ने बिना किसी को बताए अपने मुनाफे का हिस्सा 20% से बढ़ाकर 33.3% कर दिया, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के वित्तीय हितों पर और असर पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल