न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया के हारते ही टीम इंडिया बनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1, पाक दूसरे स्थान पर

मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में एक साथ नंबर-1 की रैंक प्राप्त की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 6:16:19

आस्ट्रेलिया के हारते ही टीम इंडिया बनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1, पाक दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात देने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में एक साथ नंबर-1 की रैंक प्राप्त की है। इस जीत से टीम इंडिया पाकिस्तान को पीछे छोड़कर वनडे रैंकिंग में भी नंबर-1 बन गई। टीम टेस्ट और टी-20 की टीम रैंकिंग में पहले से नंबर-1 है। भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाली दूसरी ही टीम बनी।

साउथ अफ्रीका टीम अगस्त 2012 में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी थी। तब ग्रीम स्मिथ की टीम के कप्तान थे, टीम ने टेस्ट में नंबर-1 बनने के साथ यह अचीवमेंट हासिल की थी। टीम वनडे और टी-20 में पहले से नंबर-1 थी।

फरवरी में ICC की गलती से नंबर-1 बनी थी भारतीय टीम

टीम इंडिया इस साल फरवरी में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन चुकी है, लेकिन वह ICC की गलती से हुआ था। काउंसिल ने चंद घंटों में अपनी गलती सुधार ली थी। टीम इंडिया ऑफिशियली पहली बार ही तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर-1 बनी है।

भारत और पाकिस्तान में एक पॉइंट का अंतर

मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ICC की वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के 116 पॉइंट्स हो गए। टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया, जिनके 115 पॉइंट्स हैं। भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ, टीम अब 111 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी 2 वनडे जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया टीम अब नंबर-1 पर नहीं आ सकेगी, लेकिन इस स्थिति में पाकिस्तान नंबर-1 बन जाएगी और भारत नंबर-2 पर आ जाएगी।

दो में से एक वनडे जीतने पर भी टॉप पर रहेगा भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर और तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। आखिरी 2 में से एक भी मुकाबला जीतने पर टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर ही रहेगी। इस सिचुएशन में भारत के 116 और पाकिस्तान के 115 पॉइंट्स होंगे।

अगर भारत आखिरी दोनों वनडे जीतने में कामयाब हो जाता है, तो टीम पहले नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। 3-0 से वनडे सीरीज जीतने पर भारत के 118 पॉइंट्स होंगे, जबकि पाकिस्तान 115 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर ही रहेगा। इस कंडीशन में ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रहेगा।

टेस्ट और टी-20 में पहले से नंबर-1 है भारत

टीम इंडिया वनडे के साथ टेस्ट और टी-20 दोनों फॉर्मेट में पहले से नंबर-1 पर ही है। टी-20 में टीम के 264 पॉइंट्स है, इस फॉर्मेट में 261 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। टेस्ट में टीम इंडिया 118 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। इस फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टीम के भी 118 पॉइंट्स हैं, लेकिन टीम डेसिमल काउंटिंग में भारत से पीछे होने के कारण दूसरे नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत