न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी में ढेर हुए बड़े रिकॉर्ड, गेल से लेकर धोनी तक सब पीछे छूटे, 10 छक्कों के साथ रचा इतिहास

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए क्रिस गेल और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 10 छक्कों की मदद से उन्होंने इतिहास रचते हुए ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली और टी20 क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Apr 2026 12:00:40

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी में ढेर हुए बड़े रिकॉर्ड, गेल से लेकर धोनी तक सब पीछे छूटे, 10 छक्कों के साथ रचा इतिहास

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि रिकॉर्ड बुक पूरी तरह हिल गई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 47 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया और अंत में 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन ठोक डाले। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक रहा और इस पारी के साथ उन्होंने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

इस धमाकेदार पारी के दम पर अभिषेक अब उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 50 गेंदों के अंदर आईपीएल शतक जड़ा है। इस खास क्लब में अब तक क्रिस गेल, हेनरिक क्लासेन और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज मौजूद थे, लेकिन अभिषेक ने इसमें अपनी जगह बनाकर भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है।

50 गेंदों के अंदर IPL शतक लगाने वाले बल्लेबाजों का रिकॉर्ड

3 - क्रिस गेल
2 - हेनरिक क्लासेन
2 - एबी डिविलियर्स
2 - अभिषेक शर्मा

अपनी पारी में अभिषेक ने कुल 20 बाउंड्री लगाईं और अकेले दम पर हैदराबाद को 242 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी के साथ उन्होंने क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। अब अभिषेक IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 135 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL में 135+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

4 - अभिषेक शर्मा
3 - क्रिस गेल

इस शतकीय तूफान में लगाए गए 10 छक्कों ने उन्हें एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दिला दी। इस पारी से पहले उनके नाम टी20 क्रिकेट में 341 छक्के थे, लेकिन इस धमाके के बाद उन्होंने 350 से ज्यादा छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली।

अब अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा - 555
विराट कोहली - 443
सूर्यकुमार यादव - 423
संजू सैमसन - 405
अभिषेक शर्मा - 351
एमएस धोनी - 350

इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इस सीजन वह अब तक 7 पारियों में 323 रन बना चुके हैं। उनका औसत 50 से अधिक और स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर बना हुआ है, जो उनकी विस्फोटक फॉर्म को साफ तौर पर दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत