न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ को भारतीय स्टार की दो टूक– ‘राफेल उड़ाओ, पतंग नहीं’

पूरे विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चर्चित कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दो टूक अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न की शैली पर सवाल उठाए, बल्कि करारा तंज भी कसा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 2:55:21

साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ को भारतीय स्टार की दो टूक– ‘राफेल उड़ाओ, पतंग नहीं’

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में जहां एक ओर शानदार क्रिकेट देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं, जो खेल की मर्यादाओं पर सवाल उठाती हैं। मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने जोश में होश खोते हुए जश्न के नाम पर ऐसे इशारे किए, जो न केवल दर्शकों को नागवार गुजरे, बल्कि भारतीय क्रिकेट जगत से भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

अब इस पूरे विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चर्चित कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दो टूक अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न की शैली पर सवाल उठाए, बल्कि करारा तंज भी कसा।

“दुनिया राफेल उड़ा रही है, आप पतंग” – फरहान पर तंज

साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक पूरा करने के बाद मैदान पर बंदूक चलाने जैसा इशारा किया, जिसे खेल भावना के विपरीत माना गया। आकाश चोपड़ा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “129 के स्ट्राइक रेट के साथ यह जश्न? पिछली बार भारत के खिलाफ आप एक गेंद भी नहीं चला पाए थे। दुनिया राफेल उड़ा रही है और आप पतंग उड़ा रहे हैं।”

चोपड़ा ने फरहान के प्रदर्शन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा स्ट्राइक रेट आज के टी20 क्रिकेट में मामूली ही माना जाता है, और उस पर इस तरह का जश्न पूरी तरह से गैरजरूरी है।

हारिस रऊफ के ‘6-0 इशारे’ पर भी सटीक जवाब

हारिस रऊफ ने भीड़ की ओर देखते हुए '6 उंगलियां' दिखाकर शायद भारत के खिलाफ जीत की तरफ इशारा किया था। साथ ही, वह हाथों से विमान उड़ाने जैसा इशारा भी करते दिखे थे। आकाश चोपड़ा ने दोनों इशारों पर करारा जवाब देते हुए कहा, “हैरिस का विमान उड़ान भरता है और गिर जाता है। मेलबर्न में भी सभी ने यही पूछा था – क्या वह पक्षी है या जहाज? और फिर वो जहाज उतरा कहाँ? साइट स्क्रीन के पास... जब विराट कोहली ने वो ऐतिहासिक छक्का मारा था।”

और जब बात आई ‘6-0’ वाले इशारे की, तो चोपड़ा ने कहा, “ये 6-0 नहीं है, अपना गणित सुधारो यार! असल में ये 7-0 है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच लगातार जीते हैं। और अगर आईसीसी वर्ल्ड कप का हिसाब लगाओ, तो स्कोर है भारत-8, पाकिस्तान-0। शुक्र है मैच लाइव था, वरना आप इसे भी पाकिस्तान की जीत बता देते।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आकाश चोपड़ा का ये जवाबी हमला अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय फैंस उनकी इस सटीक शैली और चुटीले अंदाज़ के कायल हो गए हैं। बहुत से यूजर्स ने इसे "परफेक्ट क्लैपबैक" बताया है, जबकि कुछ ने लिखा, "रऊफ और फरहान को उनकी असली औकात याद दिला दी गई है।"

खेल भावना बनाम उत्तेजना

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मैदान पर जीत की खुशी को इस तरह के प्रतीकों और उत्तेजक इशारों से मनाना सही है? क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों की भावनाओं से जुड़ा मंच होता है, और इस पर खिलाड़ियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

जहां एक ओर भारत के खिलाड़ियों ने संयम और आत्मविश्वास से प्रदर्शन किया, वहीं पाकिस्तान की ओर से कुछ खिलाड़ियों का यह व्यवहार आलोचना के घेरे में आ गया है। और जब ऐसे मौके पर आकाश चोपड़ा जैसे अनुभवी क्रिकेटर दो टूक जवाब देते हैं, तो बात सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं, ड्रेसिंग रूम तक पहुंचती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत