न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली-रूट की बल्लेबाजी पर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सूर्यकुमार-अश्विन के चयन पर कही यह बात

पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों ही देश अपना दबदबा साबित करने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 2:04:32

कोहली-रूट की बल्लेबाजी पर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सूर्यकुमार-अश्विन के चयन पर कही यह बात

पांच मैच की टेस्ट सीरीज में अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों ही देश अपना दबदबा साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरा टेस्ट भारत और तीसरा इंग्लैंड ने जीता। हालांकि दोनों देशों के कप्तानों की बल्लेबाजी में प्रदर्शन की बात करें तो जो रूट, विराट कोहली से कहीं आगे निकल गए हैं। रूट लगातार तीन शतक लगा चुके हैं, जबकि रन मशीन कहलाने वाले कोहली के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

रूट 507, तो कोहली 124 रन बना चुके हैं। अब इस बारे में पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी है। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि रूट पता नहीं कहां पहुंच गए, रुक ही नहीं रहे। वे इस समय शानदार लय में हैं। कोहली रन बनाने के तरीकों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आत्मविश्वास से बहुत फर्क पड़ता है।

aakash chopra,virat kohli,ajinkya rahane,ravichandran ashwin,india,england,india vs england,third test,sports news in hindi

आकाश चोपड़ा ने कहा, सूर्यकुमार को नहीं मिलेगी जगह

उप कप्तान अजिंक्य रहाणे इस समय बिल्कुल फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 2 सितंबर से होने वाले चौथे टेस्ट में उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिल सकती है। हालांकि आकाश चोपड़ा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। चोपड़ा ने कहा कि सूर्यकुमार को टीम में जगह नहीं मिलने वाली। मैं उन्हें पसंद करता हूं लेकिन आप उन्हें किसके स्थान पर शामिल करेंगे? रोहित, राहुल, पुजारा, कोहली, रहाणे और पंत-किसी को भी बाहर नहीं कर सकते। अगर ये छह खिलाड़ी बने रहते हैं तो फिर सूर्यकुमार के लिए कोई जगह नहीं है। टीम अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाती है तो सूर्यकुमार या हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है।

aakash chopra,virat kohli,ajinkya rahane,ravichandran ashwin,india,england,india vs england,third test,sports news in hindi

चोपड़ा ने कहा, अश्विन के पक्ष में हैं ये बातें

चोपड़ा को लगता है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अश्विन की बात करें तो आप ओवल में खेलने जा रहे हैं। वहां गेंद थोड़ी टर्न होती है और पिच थोड़ी सपाट है। वे सर्रे के लिए खेलते हैं और पिच को अच्छी तरह जानते भी हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार हो सकता है। अश्विन को टीम में शामिल करने का फैसला पिच और इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहती है। आपको देखना होगा कि यह क्या चार तेज गेंदबाजों की पिच है या दो स्पिनर्स के साथ उतरा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत