न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 वर्षीय दानिश मालेवर की डबल सेंचुरी से दलीप ट्रॉफी 2025 में मचा धमाल

21 साल के मालेवर ने पहले दिन 219 गेंदों में 198 रन बनाए थे और दूसरे दिन अपने स्कोर में महज दो रन जोड़कर दोहरा शतक पूरा कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 11:09:11

21 वर्षीय दानिश मालेवर की डबल सेंचुरी से दलीप ट्रॉफी 2025 में मचा धमाल

दलीप ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में सेंट्रल जोन के युवा बल्लेबाज दानिश मालेवर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डबल सेंचुरी जड़ी और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 21 साल के मालेवर ने पहले दिन 219 गेंदों में 198 रन बनाए थे और दूसरे दिन अपने स्कोर में महज दो रन जोड़कर दोहरा शतक पूरा कर लिया। इस बेहतरीन पारी ने न केवल उनकी प्रतिभा का परिचय दिया बल्कि उन्हें घरेलू क्रिकेट का उभरता सितारा भी साबित किया। इस मैच में सेंट्रल जोन की तरफ से दानिश मालेवर और रजत पाटीदार ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। मालेवर ने दोहरा शतक लगाकर गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं।

दानिश मालेवर ने लगाया दोहरा शतक

21 साल के दानिश मालेवर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। वह विरोधी गेंदबाजों के सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे और सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले दिन 219 गेंदों में कुल 198 रन बनाए थे, जिसें 35 चौके और एक छक्का शामिल रहा था। अब मैच के दूसरे दिन अपने स्कोर में दो रन जोड़ते ही उन्होंने डबल सेंचुरी जड़ दी है। अभी वह क्रीज पर 203 रन बनाकर मौजूद हैं।

विदर्भ की टीम को जिताया था खिताब

दानिश मालेवर का जन्म 8 अक्टूबर 2003 में नागपुर में हुआ था। वह पहली बार सुर्खियों में साल 2024 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आए थे। तब उन्होंने मुंबई की टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में 79 रनों की जुझारू पारी खेली थी। इसके बाद फाइनल में तो वह अलग ही रंग में दिखे और उन्होंने पहली पारी में 153 रन और दूसरी पारी में 73 रन बनाए। उन्होंने अकेले दम पर विदर्भ की टीम को रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाया। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 21 साल की उम्र में ही मालेवर ने दिखाया है कि उनके पास क्रीज पर टिकने की गजब क्षमता मौजूद है।

रजत पाटीदार ने खेली 125 रनों की पारी

दानिशा मालेवर से पहले नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने 96 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और तीन छ्कके शामिल रहे। यश राठौड़ ने 32 रनों का योगदान दिया। वहीं आर्यन जुयाल ने 60 रन बनाए थे। नॉर्थ ईस्ट जोन की तरफ से आकाश चौधरी और फेरोइजाम जोतिन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। सेंट्रल जोन की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर अभी तक 441 रन बना लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?