Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : पिस्टल की शेप वाले लाइटर को लहराकर धमकाता रहा युवक, होटल में खाना नहीं खिलाने से था गुस्सा

युवक होटल संचालक पर गुस्सा था क्योंकि उन्हें बैठाकर खाना नहीं खिलाया जा रहा था। पूरी घटना होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 10:10:27

झुंझुनूं : पिस्टल की शेप वाले लाइटर को लहराकर धमकाता रहा युवक, होटल में खाना नहीं खिलाने से था गुस्सा

झुंझुनूं में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां देर रात एक होटल में युवक ने तांडव मचाकर रखा और पिस्टल की शेप वाले लाइटर को लहराकर धमकाता रहा। युवक होटल संचालक पर गुस्सा था क्योंकि उन्हें बैठाकर खाना नहीं खिलाया जा रहा था। पूरी घटना होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें एक युवक होटल संचालक पर पिस्टल तानता हुआ दिख रहा है। पुलिस आरोपी युवक चंदी और उसके एक साथी नवीन को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शहर के रोड नंबर दो स्थित एक होटल की है। यहां कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, रात 8 बजे बाद होटल में बैठाकर खाना नहीं खिला सकते हैं। इस कारण से होटल संचालक ने कार में अपने साथी के साथ आए युवक को अंदर बैठाने से मना कर दिया। इस पर युवक बिफर गया। वह गाड़ी के पास गया और वहां से नकली पिस्टल निकालकर ले गया। वह नकली पिस्टल तानकर युवक को होटल संचालक को धमकाने लगा। युवक के हाथ में पिस्टल देखकर होटल संचालक भी सहम गया। वह चुपचाप रहा और उसे समझाता रहा। होटल संचालक को पिस्टल के नकली होने की जानकारी नहीं थी। युवकों के वहां से जाते ही होटल मालिक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पिस्टल दिखाकर धमकाने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवकों के बारे में पूछताछ की गई। सीसीटीवी चेक किया गया। इसके बाद कार नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जांच की गई तो सामने आया कि पिस्टल नकली है। वह सिर्फ एक लाइटर है, जो पिस्टल की तरह का था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका