न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सतीश पूनिया के समर्थन में आम सभा में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, ब्लैक में बिकती कोरोना वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के चुनावी दौरे पर भाजपा के लिए लगातार बतौर स्टार प्रचारक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 6:29:39

सतीश पूनिया के समर्थन में आम सभा में कांग्रेस पर गरजे योगी आदित्यनाथ, ब्लैक में बिकती कोरोना वैक्सीन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के गठन के लिए आगामी शनिवार को मततदान होना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियाँ अपने अपने स्तर पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी हैं। प्रचार के अब सिर्फ 4 दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा के तीन शीर्ष स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से राजस्थान में रहते हुए भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। आज राजस्थान के विभिन्न जिलों में जहाँ मोदी और अमित शाह ने आम सभाओं को सम्बोधित किया, वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ ने जयपुर के आमेर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सतीश पूनिया के लिए चुनाव प्रचार किया।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के दौर में अगर कांग्रेस सरकार होती तो वैक्सीन ही नहीं आती और आती भी तो ब्लैक में मिलती। योगी ने कांग्रेस को समस्या और भाजपा को समाधान बताते हुए राम के नाम पर जनता से वोट मांगे। इसके साथ ही आमेर प्रत्याशी सतीश पूनिया से क्षेत्रवासियों को अयोध्या की यात्रा कराने को भी कहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के चुनावी दौरे पर भाजपा के लिए लगातार बतौर स्टार प्रचारक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में वे आज जयपुर जिले के आमेर विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुरा गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया के लिए वोट मांगे। योगी ने कहा कि राजस्थान पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के समय विकास में नबंर एक था, लेकिन अब अपराध, गोकसी, महिला अत्याचार और साइबर अपराध में नंबर वन बन गया है।

मोदी शासन में हर समस्या का समाधान हुआ है

योगी ने कहा कि मोदी ने देश की समस्याओं के लिए समाधान दिए हैं। भले ही आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो या फिर देश में सड़क से लेकर हवाई परिवहन की बात हो, मोदी शासन में हर समस्या का समाधान हुआ है। आज आईआईएम और आईआईटी समेत हर घर नल योजना से लोगों को राहत दी जा रही है। कांग्रेस के एक नेता कहते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, लेकिन मोदी कहते हैं देश के संसाधनों पर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, वंचित और समाज के सभी तबके का है। यही समाज की आधारशिला है।

कांग्रेस समस्या का और भाजपा समाधान का नाम है

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कभी कहती थी की राम और कृष्णा हुए ही नहीं। लेकिन हमने तो कहा था कि राम लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इससे पहले कहा था ढांचा हटाएंगे और हटाया भी। कांग्रेस देश की समस्या का नाम और भाजपा समाधान का नाम है। राजस्थान त्याग और बलिदान की भूमि है। राजस्थान देश की सीमा को मजबूत रखने वाली भूमि है, यह त्याग और शौर्य के लिए जानी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट