न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : महिला की मौत बनी राज! बिस्तर पर मिली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोंटकर निर्मम हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि महिला की दम घोंटकर निर्मम हत्या की गई थी। महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 3:10:40

अजमेर : महिला की मौत बनी राज! बिस्तर पर मिली थी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोंटकर निर्मम हत्या

अजमेर के सिलावट मोहल्ले में रविवार रात मकान में एक महिला की लाश मिली थी जिसकी मौत अब राज बनती जा रही हैं। दरगाह थाना पुलिस के अनुसार सिलावट मोहल्ले में रविवार रात बिस्तर पर संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में मिली नीतू गहलोत (40) के शव का सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि महिला की दम घोंटकर निर्मम हत्या की गई थी। महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम में उसकी गर्दन की हड्डी टूटी मिली। मामले की जांच की जा रही है।

मरने वाली नीतू का शादी के छह महीने बाद ही तलाक हो गया था और तभी से वह अपने पिता के यहां रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में नीतू का मरने से पहले काफी संघर्ष करना सामने आया। उसके हाथ व शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जो उसके संघर्ष को बयान करते हैं। दम घुटने में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। दरगाह थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में में नीतू की हत्या के पीछे ढाई करोड़ की संपत्ति को बड़ा कारण माना जा रहा है। नीतू जिस मकान में थी वह उसकी पैतृक संपत्ति थी।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतका नीतू के दो भाई एक बहन है। शादी के 6 महीने बाद ही नीतू का तलाक होने के बाद से वह पीहर में निःशक्त पिता गणपत सिंह के साथ रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। भाई पवन शहर में खुला व्यापार करता है, जबकि दूसरा भाई शहर से बाहर रहता है। पवन रोजाना की तरह रविवार शाम घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर वह पड़ोस के घर की छत से अपने घर में दाखिल हुआ जहां नीतू मृत अवस्था में मिली। दरगाह क्षेत्र में सघन आबादी क्षेत्र में बेशकीमती मकान को बिक्री के करार तक हो चुके थे, लेकिन पहले खरीदार के मृत्यु हो गई। इसके बाद क्षेत्र के एक खादिम ने संपत्ति को 2 करोड़ 30 लाख रुपए में खरीद लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट