न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर के मॉल में हुई शर्मसार करने वाली घटना, चोरी के शक में उतरवाए महिला के कपड़े, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

JLN मार्ग पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल के एक शोरूम में चोरी के शक में जांच के नाम पर महिला के कपड़े उतरवाए गए। जब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत करनी चाही तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 2:07:44

जयपुर के मॉल में हुई शर्मसार करने वाली घटना, चोरी के शक में उतरवाए महिला के कपड़े, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां शर्मसार करने वाली घटना घटी। JLN मार्ग पर स्थित वर्ल्ड ट्रेड पार्क मॉल के एक शोरूम में चोरी के शक में जांच के नाम पर महिला के कपड़े उतरवाए गए। जब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत करनी चाही तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उसके बाद परिजन एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा से मिले, तब जाकर केस दर्ज हो सका। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 20 दिसंबर की शाम करीब पौने आठ बजे मॉल में स्थित मार्क एंड स्पेंसर शोरूम में शॉपिंग करने गई थी। उसने कुछ कपड़े पसंद किए और ट्रायल लेने के लिए चेंजिंग रूम में गई। पीड़ित ने ट्रायल रूम के बाहर खड़े लड़के से अपने साइज के कपड़े मंगवाए। सेल्समैन कपड़े लेकर आया और महिला को दिए। कपड़े ट्राई करने के बाद पीड़ित अपने पसंद के कपड़े लेकर बाहर आई और बिलिंग करवाने कैश काउंटर पर गई। तभी सेल्समैन ने कहा कि ट्रायल किए कपड़ों में एक पीस कम है। पीड़ित ने अपना छोटा बैग दिखाया और बैग को चेक करवाया।

जब महिला के बैग में कुछ नहीं मिला तो सेल्समैन ने एक दूसरे सेल्समैन को बुला लिया। दोनों सेल्समैन ने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाने को कहा। महिला ने जब शोरूम मैनेजर को बताया तो शोरूम मैनेजर ने भी उसकी बात नहीं सुनी। महिला गार्ड को बुलाया। महिला गार्ड सबके सामने महिला को चेंजिंग रूम में ले गई और कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। महिला गार्ड को जब कुछ नहीं मिला तो शोरूम मालिक और मैनेजर को बताया। पीड़ित आंसू बहाती रही मगर किसी ने उसकी बात नही सुनी। चैकिंग में कुछ नहीं मिलने पर पीड़ित महिला को जाने दिया। आंसू बहाती हुई पीड़ित महिला अपने घर गई। परिजन को आपबीती बताई। परिजन जवाहर सर्किल थाने में शोरूम मालिक, मैनेजर, दोनों सेल्समैन और महिला गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट