न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : किराए का मकान ढूंढने के बहाने की रेकी, मां-बेटी को बंधक बना लूटा 1 करोड़ का सोना और 10 लाख की नकदी

किराए का मकान ढूंढने के बहाने पहले रेकी की गई और फिर मां-बेटी को बंधक बना 1 करोड़ का सोना और 10 लाख की नकदी की लूट को अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Feb 2022 1:13:43

जयपुर : किराए का मकान ढूंढने के बहाने की रेकी, मां-बेटी को बंधक बना लूटा 1 करोड़ का सोना और 10 लाख की नकदी

राजधानी जयपुर में वारदातें बढ़ने लगी हैं जहां दिनदहाड़े चोरियों को अंजाम दिया जा रहा हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां किराए का मकान ढूंढने के बहाने पहले रेकी की गई और फिर मां-बेटी को बंधक बना 1 करोड़ का सोना और 10 लाख की नकदी की लूट को अंजाम दिया गया। वारदात के समय मां-बेटी घर में अकेली थी। बदमाशों ने महिला के बाल पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा। दो माह की बच्ची से भी मारपीट की, जिससे उसका चेहरा लाल पड़ गया। घटना गुरुवार को पूर्व पार्षद रामधन सैनी के घर में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा रहा है कि पीड़ित ने हाल ही में एक प्लॉट बेचा था, जिसके रुपए घर रखे थे।

जानकारी के अनुसार सांगानेर के गुलाब विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता शिल्पा ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले दो बदमाश किराए का मकान ढूंढने के बहाने रेकी करने आए थे। कमरा नहीं होने की बात कही तो चले गए थे। गुरुवार को दोनों युवक एक और युवक के साथ फिर आए और शिल्पा को अपने फोन से रामधन सैनी से बात करने की बात कही। बदमाशों के आने से कुछ समय पहले ही शिल्पा के ससुर पूर्व पार्षद रामधन सैनी किसी काम से बाहर चले गए थे। जैसे ही शिल्पा ने उन्हें बात करने के लिए अंदर बुलाया तो पीछे से आए एक युवक ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी और अंदर घुस गए। शिल्पा को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने कमरों की तलाशी लेना शुरू किया। बदमाश घर से करीब 10 लाख रुपए की नकदी और दो किलो सोने के जेवर लूट गए है।

जेवर में रानी हार, जोधा हार, कनकती सहित अन्य सामान था। जाते हुए बदमाश शिल्पा के गले से भी सोने की चेन भी तोड़ ले गए। शाम चार बजे जब देवर सचिन सैनी घर आया तो बच्ची के रोने की आवाज सुनी। काफी देर तक जब वह चुप नहीं हुई तो कमरे में जाकर देखा, भाभी शिल्पा के हाथ बंधे थे और मुंह पर टेप लगी थी। 2 महीने की भतीजी का चेहरा भी लाल था और उसके साथ भी मारपीट की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट