न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 विमानों के बीच विंग-टू-विंग टक्कर, रोस्टर से हटाए गए पायलट

कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को दो फ्लाइट्स के बीच मामूली टक्कर हो गई। एक फ्लाइट चेन्नई के लिए उड़ान भर रही थी, जबकि दूसरी दरभंगा जा रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 7:47:17

कोलकाता एयरपोर्ट पर 2 विमानों के बीच विंग-टू-विंग टक्कर, रोस्टर से हटाए गए पायलट

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को दो फ्लाइट्स के बीच मामूली टक्कर हो गई। एक फ्लाइट चेन्नई के लिए उड़ान भर रही थी, जबकि दूसरी दरभंगा जा रही थी। दोनों विमान एक सिरे से दूसरे सिरे तक टकराए। घटना सुबह 11:10 बजे की है. सौभाग्य से, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। टक्कर के कारण चेन्नई जा रहे विमान का विंग टिप टूट गया, जबकि दूसरे विमान का विंग प्रभाव के कारण ढह गया।

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट सुबह करीब 10.40 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी। उस समय तक विमान में छह केबिन क्रू के साथ 163 यात्री बैठे थे। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 6152 कोलकाता से दरभंगा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, विमान में 6 केबिन क्रू के साथ 149 यात्री सवार थे।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने तत्काल प्रभाव से इंडिगो के पायलटों को उड़ान के रोस्टर से हटा दिया है। इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। DGCA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि IndiGo A320 के विमान नंबर VT-ISS विमान ने Air India Express 737 की विमान संख्या VT-TGG को टक्कर मारी है। इसके बाद इंडिगो के दोनों पायलटों पर कार्रवाई की गई है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि कोलकाता हवाईअड्डे के रनवे पर हमारा विमान एटीसी से उड़ान की अनुमति का इंतजार कर रहा था। इस दौरान इंडिगो विमान का एक हिस्सा हमारे विमान से टकरा गया। इससके बाद दोनों ही विमान को टैक्सी कर वापस लाया गया। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। यात्रियों को असुविधा हुई, इसके लिए हमें खेद है।

IndiGo ने बताया कि कोलकाता हवाईअड्डे पर इंडिगो के एक विमान ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक खड़े विमान को टक्कर मार दी। इसके बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को इंस्पेक्शन के लिए वापस भेज दिया गया है। विमान के यात्रियों को एक दूसरे विमान से भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट DGCA को सौंप दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती