Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में क्यों लग रही है आग? क्या मोबाइल से जुड़ा इसका कोई कनेक्शन!

जिन EV स्कूटर्स में आग लगी है उनमे Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की Centre for Fire Explosive and Environment Safety (CFEES) इकाई को जांच सौंपी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Mar 2022 3:46:20

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में क्यों लग रही है आग? क्या मोबाइल से जुड़ा इसका कोई कनेक्शन!

EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग जहां एक तरफ लगातार बढ़ती जा रही है वहीं, दूसरी तरफ EV व्हीकल्स में आग लगने की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी है। पिछले कुछ समय से भारत में लगातार EV स्कूटर्स के जलने की खबरे सामने आ रही हैं। परेशान करने वाली बात ये है कि कि दो लोगों की इससे मौत भी हो गई है। तमिलनाडु के वेल्लोर में भी कुछ दिन पहले एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग के दौरान उसकी बैटरी में विस्फोट हो गया था। इसमें एक पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।

जिन EV स्कूटर्स में आग लगी है उनमे Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की Centre for Fire Explosive and Environment Safety (CFEES) इकाई को जांच सौंपी है।
ev scooter catches fire,ev fire,ev blast,ev scooter blast,electric vehicle catches fire,ev fire,lithion ion batteries,mobile phone battery ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने और स्मार्टफोन्स फटने की घटनाओं को एक साथ जोड़ा जा रहा है। ऐपल और सैमसंग सहित लगभग सभी छोटी बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स समय समय पर फटते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन फटने और और EV स्कूटर्स जलने के बीच कनेक्शन की तलाश की जा रही है।

दरअसल, EV और स्मार्टफोन दोनों में ही Lithium-ion बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर Lithium-ion बैटरी दो वजहों से फटती हैं या जलती हैं।

पहला तो ये है कि बैटरी बनाने में ही समस्या है जिसे मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट कह सकते हैं या फिर बैटरी जलने के पीछे कोई एक्स्टर्नल वजह है, यानी किसी तरह से बैटरी को मिसहैंडल किया गया हो।

अब सवाल उठता है कि लिथियम आयन (Lithium ION) बैटरी काम कैसे करती है? तो बता दे, लिथियम आयन बैटरी - चाहे वो स्मार्टफोन में लगी हो या EV में। इनके काम करने का तरीका मोटे तौर पर एक जैसा ही है। इनमें मुख्य रूप से इलेक्टोड्स, इलेक्ट्रोलाइट और सेपरेटर लगे होते हैं।

इन तीनों के काम भी अलग अलग अलग हैं। इलेक्ट्रोड्स लिथियम को स्टोर करने का काम करता है, जबकि इलेक्ट्रोलाइट लिथियम आयन को इलेक्ट्रोड्स में ले जाता है। सेपरेटर पॉजिटिव इलेक्ट्रोड्स और नेगेटिव इलेक्ट्रोड्स को एक दूसरे से अलग करता रहता है यानी इन दोनों का कॉन्टैक्ट ना हो पाए उसे सुनिश्चित करता है। ज्यादातर बार ऐसा पाया गया है कि लिथियम आयन बैटरियां गलत तरह से बनाए जाने की वजह से फटती हैं। इसके अलावा अगर सॉफ्टवेयर के साथ इन्हें ठीक से जोड़ा नहीं गया हो तो भी ऐसा होता है, क्योंकि सॉफ्टवेयर के वर्किंग में अगर कोई दिक्कत होती है तो भी बैटरी रिस्क पर होती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल में जो लिथियम आयन बैटरी यूज की जाती है उनमे ऑर्गेनिक लिक्विड इलेक्ट्रोलाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वीकनेस ये होती है कि टेंप्रेचर बढ़ने पर इसमें आग लगने का खतरा रहता है।

भारत ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी EV में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बड़ी बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों पर भी ये आरोप लगे हैं कि उन्होंने खराब बटरी की सप्लाई की जिनकी वजह से EV में आग लग सकती थी।

हालांकि कई एक्सपर्ट्स अभी भी ये मानते हैं कि EV में आग लगने की एक खास वजह को बता पाना काफी मुश्किल है। एक बार को ये पता लगाया जा सकता है कि EV में आग बैटरी जलने से लगी है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाना बेहद मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology