न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखून में सफेद दाग को कैल्शियम की कमी समझना है एक बड़ी गलती, आज जान लें सच्चाई

नाखून में सफेद दाग या फिर लंबी लंबी सफेद लाइन देखकर लोग मानते हैं कि यह कैल्शिय की कमी के कारण होती है लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। नाखूनों में सफेद दाग कैल्शियम नहीं बल्कि जिंक की कमी की वजह से होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jan 2023 5:37:29

नाखून में सफेद दाग को कैल्शियम की कमी समझना है एक बड़ी गलती, आज जान लें सच्चाई

नाखून में सफेद दाग या फिर लंबी लंबी सफेद लाइन देखकर लोग मानते हैं कि यह कैल्शिय की कमी के कारण होती है लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। नाखूनों में सफेद दाग कैल्शियम नहीं बल्कि जिंक की कमी की वजह से होते हैं। कैल्शियम की कमी को लेकर जारी मिथक को तोड़ने के लिए न्यूट्रिशिनिस्ट पूजा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि जिंक एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है जिसकी शरीर को जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि इसलिए जरूरी है कि जिंक युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन को बढ़ाना जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर न तो जिंक का निर्माण करता है और न ही वह खाद्य पदार्थों से मिलने वाले जिंक को बचा कर रख सकता है।

जिंक की कमी के लक्षण

– पर्याप्त नींद लेने में कमी आना
– इम्यूनिटी का कमजोर होना
– वजन का बढ़ना
– दांतों में सड़ने आने लगती है और मसूड़ों से खून निकलना।
– हाथ और चेहरे पर झुर्रियां आना
– गंध और स्वाद की कमी आ जाना
– डायरिया से ग्रसित होना
– त्वचा पर घाव का होना होना
– भूख में कमी आना,
– बालों का सामान्य से अधिक झड़ना
– नाखूनों में सफेद दाग का होना

nutrition data के अनुसार पुरुषों को रोजाना 11 मिलीग्राम और महिलाओं को 8 मिलीग्राम जिंक की आवश्यकता होती है। यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको प्रति दिन 11 मिलीग्राम की आवश्यकता होगी, और यदि आप स्तनपान करा रही हैं, तो आपको 12 मिलीग्राम की आवश्यकता होगी।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

जिंक की कमी होना पर इन फूड्स का करें सेवन

लाल मांस


जिंक का बढ़िया स्रोत है लाल मांस। 100 ग्राम (3.5-औंस) मीट में 4.8 मिलीग्राम जिंक होता है, जो रोजाना की जरूरत का 44% है। इतने मांस में 176 कैलोरी, 20 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम वसा पाया जाता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

फलियां

छोले, दाल और बीन्स जैसे फलियों में जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम पकी हुई दाल में रोजाना की जरूरत का लगभग 12% जिंक होता है। यह चीजें प्रोटीन और फाइबर का भी बेहतर स्रोत हैं।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

डेयरी उत्पाद

जिंक सहित कई पोषक तत्व प्रदान करते हैं पनीर और दूध जैसे डेयरी खाद्य पदार्थ। दूध और पनीर में इसकी उच्च मात्रा होती है। उदाहरण के लिए, 100 ग्राम पनीर में रोजाना की जरूरत का 28% जिंक होता है जबकि एक कप दूध में लगभग 9% होता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

अंडा

अंडे में दिन की जरूरत का लगभग 5% जिंक होता है। यह 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम स्वस्थ वसा और बी विटामिन और सेलेनियम सहित कई अन्य विटामिन और खनिजों के साथ आता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

तिल

तिल काला हो या सफेद इसका हर दाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन ए और सी को छोड़कर इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में जिंक के साथ विटामिन बी6 और आयरन पाया जाता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

बाजरा

बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

काला चना

काले चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ जिंक भी पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और वजन को नियंत्रित कर मसल्स को मजबूत बनाता है।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

रामदाना

रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। रामदाना जिंक, प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। रोजाना एक कटोरी दूध में मिलाकर इसका सेवन कर आप इसके स्वास्थ्य लाभ उठ सकते हैं और जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट की 100 ग्राम खुराक में 30 प्रतिशत जिंक का आरडीए होता है। ऐसे में शरीर में जिंक की कमी पूरा करने के लिए आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

white spots on nails,white spots on spots myth,Health,health news in hindi,healthy living

मशरूम

मशरूम में कम मात्रा में कैलोरीज और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक की मौजूद होता है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तथा यह हार्मोनल फंक्शन को भी संतुलित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत