न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुस्लिम युवती शबनम शेख ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, पिछले साल अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी हुई थी शामिल

पिछले साल अयोध्या में रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माथा टेकने वाली मुंबई की 23 साल की मुस्लिम युवती शबनम शेख ने इस बार प्रयागराज महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 9:06:03

मुस्लिम युवती शबनम शेख ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, पिछले साल अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी हुई थी शामिल

पिछले साल अयोध्या में रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माथा टेकने वाली मुंबई की 23 साल की मुस्लिम युवती शबनम शेख ने इस बार प्रयागराज महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाई। शबनम ने यहां कई संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया और महाकुंभ में चल रहे सनातनी अनुष्ठानों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। महाकुंभ में दो दिन रहने के बाद शबनम शेख मुंबई लौट आईं, लेकिन वह फरवरी में फिर से महाकुंभ आ सकती हैं। शबनम महाकुंभ क्षेत्र में अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर आचार्य परमहंस दास के शिविर में ठहरी थीं, जहां उन्होंने त्रिवेणी स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए आचार्य परमहंस की मदद ली। जगद्गुरु आचार्य परमहंस दास का शिविर महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर 16 में लगा हुआ है।

फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

शबनम शेख शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र पहुंची थी। महाकुंभ क्षेत्र पहुंचने पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। शबनम शेख मुस्लिम परिवारों के परंपरागत पोशाक में थी। शरीर पर नकाब पहन रखा था। शबनम ने इस शिविर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। शबनम शेख ने कहा कि संतो के दर्शन कर उन्हें दिव्य अनुभूति हुई है। वह पहली बार महाकुंभ आई हैं। उन्होंने यहां के बारे में जो कुछ सुना था, उससे कई गुना ज्यादा सुखद एहसास हुआ। वह यहां चल रहे यज्ञ में भी शामिल हुई।

शबनम शेख ने कहा कि वह यहां पर निडर होकर आई। महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री बैन किए जाने की बहस के बीच यहां पहुंचने पर उन्हें कतई डर नहीं लगा। हर किसी ने उन्हें खूब सम्मान दिया। संतो के शिविर में उनका अभिनंदन हुआ। शबनम शेख यहां पहुंच कर इतनी अभिभूत हुई कि उन्होंने फरवरी महीने में फिर से महाकुंभ आने का मन बनाया है।

जबरदस्त आस्था और सम्मान

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य के अनुसार, शबनम शेख जैसी बेटियां समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। वे इस्लाम धर्म से हैं, लेकिन सनातन धर्म के प्रति उनके मन में गहरी आस्था और सम्मान है। इस तरह के व्यक्तियों का महाकुंभ में स्वागत किया जाता है, जबकि विरोध केवल उन लोगों के लिए है जो गलत भावना के साथ सनातनियों की आस्था में भाग लेने आते हैं।

शबनम शेख, जो मुंबई की रहने वाली हैं, ने एक साल पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंचकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया था। रास्ते भर उनका स्वागत किया गया और भगवान राम और सनातन धर्म के प्रति उनकी श्रद्धा ने लोगों को चौंका दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल