न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन, राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले राज्यपाल आनन्द बोस

राज्यपाल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। ऐसे में पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के भी कयास तेज हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 2:03:09

पश्चिम बंगाल में लग सकता है राष्ट्रपति शासन, राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले राज्यपाल आनन्द बोस

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनन्द बोस आज 20 अगस्त मंगलवार को सुबह दिल्ली पहुँचे। दिल्ली पहुँचने के बाद उन्होंने सबसे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से मुलाकात की और उसके बाद वे गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की इन मुलाकातों को बहुत महत्व दिया जा रहा है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट दी है, जो इन दिनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद पूरी तरह से बिगड़ गई है।

इस घटना के बाद अस्पताल में हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ के हमले और तोड़फोड़ ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की इस मामले में तीखी आलोचना हो रही है। स्वयं तृणमूल कांग्रेस के अंदर इस मामले को लेकर ममता बनर्जी की अब तक की गई कार्रवाई को लेकर आलोचना हो रही है। पार्टी के अंदर इस मामले को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

ऐसे हालात में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंदबोस का उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मिलना राज्य में राष्ट्रपति शासन की ओर संकेत दे रहा है। पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई इस मामले में पहले ही राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की माँग कर चुकी है।

अब नजर इस पर रहेगी कि राज्यपाल सीवी आनंदबोस क्या रिपोर्ट देते हैं। राज्य सरकार से मामले को लेकर तीन रिपोर्ट मांगी गई थी। हालांकि अब तक एक ही रिपोर्ट मिली है। यह मामला पूरे समाज के लिए कलंक है और लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। समाज डरा हुआ है और सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है। भाजपा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है। इसको लेकर जब राज्यपाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मांग तो मांग होती है। जो भी फैसला लिया जाएगा सोच समझकर और राज्य के हित में लिया जाएगा।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की इन मुलाकातों को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात और कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

यह माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या और उसके बाद पैदा हुए कानून व्यवस्था के हालात की पूरी स्थिति से अवगत कराया है।

राज्यपाल बोस के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने की संभावना है। बोस अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य के हालात और राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दे सकते हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर बोस उन्हें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले की पूरी रिपोर्ट देंगे।

राज्यपाल ने घटना के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से भी मुलाकात की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान बोस उन्हें राज्य के डॉक्टरों की भावना से भी अवगत कराएंगे।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लगातार इस्तीफे की मांग कर रही हैं। वहीं भाजपा के कई नेता केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन