न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में चुनावी हिंसा: सितालकुची में 4 लोगों की मौत, सुरक्षा बलों पर फायरिंग का आरोप

पश्चिम बंगाल में शनिवार को 5 जिलों की 44 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान के शुरू में ही बंगाल में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 2:13:58

बंगाल में चुनावी हिंसा: सितालकुची में 4 लोगों की मौत, सुरक्षा बलों पर फायरिंग का आरोप

पश्चिम बंगाल में शनिवार को 5 जिलों की 44 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान के शुरू में ही बंगाल में हिंसा का तांडव शुरू हो गया है। कूचबिहार के सितालकुची में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। झड़प में 4 लोगों की मौत और 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। आरोप है कि CISF की फायरिंग में इन लोगों को गोली लगी। फिलहाल मौके पर भारी फोर्स तैनात है। वहीं, कूचबिहार में ही बूथ नंबर 285 में मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके गए और गोलीबारी हुई। इसमें वोट डालने आए एक युवक की मौत हो गई।

CISF अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा में तैनात जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की गई जिसके बाद जवाबी फायरिंग की गई थी। चुनाव आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि केंद्रीय वाहिनी (CISF) की गोली से इन युवकों की मौत हुई है। मृतकों के शव माथाभांगा अस्पताल में हैं और इलाके में तनाव है। चुनाव आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गोली सीआईएसएफ के जवान ने चलायी है। केंद्रीय उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन कर शीतलकुची की घटना को लेकर जानकारी ली है। किन परिस्थितियों में गोली चली थी इस पर डीटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही घटना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग भी तलब की गई है। चुनाव आयोग ने सख्त रवैया अपनाते हुए विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतालकुची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 126 में मतदान स्थगित करने के आदेश दे दिए। आयोग ने शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

शीतलकुची में सीआईएसएफ द्वारा गोली चलाने की घटना पर विशेष पुलिस पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि दो गुटों के बीच झड़प चल रही थी। बचाव के लिए ही सीआईएसएफ के जवानों ने गोली चलाई है। सेंट्रल फोर्स के हथियार छीनने की कोशिश की गई थी और पोलिंग ऑफिसर्स के साथ मारपीट की जा रही थी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे तक यहां 52.89% लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इस चरण में 373 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ मतदाता करेंगे। हावड़ा की 9, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की 5, कूच बिहार की 9 और हुगली की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में एक केंद्रीय मंत्री सहित 3 सांसद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ममता का आरोप- गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही

टीएमसी ने इस मामले पर प्रेस रिलीज जारी करके आरोप लगाया कि सुबह से बीजेपी के कथित कार्यकर्ता लोगों को वोट देने से रोक रहे हैं, जबकि सीआरपीएफ भी बीजेपी के पक्ष में वोटिंग के लिए प्रभाव डाल रही है। यह घटना शीतलकुची के माथाभंगा ब्लॉक 1 के बूथ नंबर 126 पर हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि CRPF ने सीतालकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह एक और मौत हुई थी। CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है। ममता रविवार को कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां फायरिंग हुई।

दूसरी ओर, कूचबिहार के एमपी निशिथ अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से चुनाव के पहले सीएम केंद्रीय वाहिनी के घेराव की बात कर रही थी। उससे उत्तेजना फैली है। संभव है कि केंद्रीय वाहिनी ने अपने बचाव के गोली चलाई है बता दें कि शीतलकुची में विगत कई दिनों से तनाव है। हाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती