न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल: शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर 5 टीचर्स ने खाया जहर, दो की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के एक प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षा केंद्र की 5 शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर कथित रूप से जहर खा लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 12:54:23

 पश्चिम बंगाल: शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर 5 टीचर्स ने खाया जहर, दो की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षा केंद्र की 5 शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर कथित रूप से जहर खा लिया। मंगलवार को ये सभी शिक्षिकाएं नौकरी से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। शिक्षिकाओं के जहर खाने के तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये सभी शिक्षिकाएं शिक्षक ओक्‍या मंच (शिक्षक एकता मंच) के बैनर तले अपने घर से लगभग 600 से 700 किलोमीटर दूर हुए स्‍थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। ये सभी शिक्षिकाएं संविदा पर रखी गई हैं और अब उनका स्‍थानांतरण उनके घर से काफी दूर कर दिया गया है।

पुलिसकर्मियों के सामने ही जहर पी लिया

खबर है कि शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर जब शिक्षिकाएं प्रदर्शन कर रही थीं तभी वहां पर पुलिस पहुंच गई और उन्‍होंने शिक्षिकाओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसके बाद पांचों महिला शिक्षिकाओं ने जहर की बोतल निकाल ली और पुलिसकर्मियों के सामने ही जहर पी लिया। इसके बाद तीन महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं और उन्‍हें तुरंत बिधाननगर उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दो की हालत बिगड़ने पर उन्‍हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। दो अन्‍य महिलाओं को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृणमूल कांग्रेस ने की निंदा

आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाली पांचों शिक्षकों सहित कुल 16 लोगों ने स्थायी नौकरी और वेतन में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सचिवालय, नबन्ना के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इन सभी का उत्तर बंगाल के स्‍कूलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस पूरी घटना की तृणमूल कांग्रेस ने निंदा की है।

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, शिक्षा विभाग के मुख्‍यालय के बाहर जो घटना घटी है वह दुर्भाग्‍यपूर्ण है। हम पता लगा रहे हैं कि उन्‍हें ऐसा करने के लिए किसने प्रेरित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत