न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक स्कूल में 29 छात्र हुए संक्रमित

बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 10:44:41

बंगाल में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक स्कूल में 29 छात्र हुए संक्रमित

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के एक आवासीय स्कूल के कम से कम 29 छात्रों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक स्कूल खुले हैं और कोरोना गाइंडलाइंस का पालन करते हुए कक्षाएं हो रही हैं। हालांकि कक्षाओं को लेकर शिक्षक से लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है।

बता दें कि 24 घंटे के दौरान 32,871 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 440 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान 451 लोग स्वस्थ हुए हैं और 12 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य भर में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल 16,27,930 में से 16 लाख 791 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

स्कूल के छात्रों में मिले कोरोना के लक्षण

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों के पेरेंट्स को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण थे। कल्याणी के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) हीरक मंडल ने बताया कि स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों की भी कोविड-19 संबंधी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी।

ओमिक्रॉन को लेकर बंगाल सरकार ने जारी किया नया दिशानिर्देश

पश्चिम बंगाल सरकार ने ओमिक्रॉन की आशंका के मद्देनजर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नया कोरोनो प्रोटोकॉल नियम जारी किया है। इस नियम के अनुसार विदेश से आने वाले यात्री यदि पॉजिटिव पाये जाते हैं, तो उन्हें पूरी तरह से अलग आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके साथ ही जोखिम भरे देश से आने के 14 दिन बाद कोविड पॉजिटिव के मामले में इस मामले में भी अलग आइसोलेशन की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन