न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में न्यू ईयर पर नॉर्मल रहेगा तापमान, UP में 6 डिग्री पर पहुंचा पारा, MP में सिर्फ दो दिन की ठंड

देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड तेज हो गई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर के साथ घना कोहरे की मार झेल रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:49:11

राजस्थान में न्यू ईयर पर नॉर्मल रहेगा तापमान, UP में 6 डिग्री पर पहुंचा पारा, MP में सिर्फ दो दिन की ठंड

देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड तेज हो गई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर के साथ घना कोहरे की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के कई हिस्सों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। यहां पारा माइनस में पहुंच सकता है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर आज (मंगलवार), 27 दिसंबर को पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में है। धुंध के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन शीतलहर और ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

MP: सिर्फ दो दिन की ठंड

पहाड़ों से आई बर्फीली हवा और उत्तरी इलाके से आई सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश के कई शहरों में ठंड और बढ़ गई। हालाकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड सिर्फ दो दिन की है। फिर 30 - 31 दिसंबर को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इसके बाद जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर आने की संभावना है।

पंजाब: भटिंडा में सुबह 5:30 बजे 0 दृश्यता

पंजाब के भटिंडा में सुबह 5:30 बजे 0 दृश्यता रिकॉर्ड की गई। यूपी के कई इलाकों में भी घना कोहरा छाया है। जबकि अमृतसर और पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रही। इसके अलावा हरियाणा के हिसार, चंडीगढ़ और अंबाला में सिर्फ 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई।

राजस्थान: अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड

राजस्थान में के कुछ हिस्से शीत लहर की चपेट में आए हो और कोल्ड-डे कंडिशन बनने के साथ पारा माइनस में चला गया हो, लेकिन सर्दी के ये तेवर अगले 24 घंटे ही रहेंगे। 29 दिसंबर से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा और सर्द हवा और कोहरे से राहत मिलने लगेगी। इसके बाद 4 जनवरी से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 29 दिसंबर से उत्तर भारत के हिस्सों में एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, इसका असर गिलगिट-बाल्टिस्तान, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर देखने को मिलेगा। इससे वहां बारिश के साथ हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से उत्तरी हवाओं का मैदानी इलाकों में आना कम हो जाएगा, जिससे तापमान बढ़ने लगेगा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगेगी। इस सिस्टम का असर 2-3 जनवरी तक रहेगा। 4 जनवरी से वापस उत्तरी हवाएं एक्टिव होंगी और तापमान गिरने लगेगा, जिससे एक बार फिर कोल्ड-वेव और कोल्ड जैसी कंडिशन देखने को मिलेगी।

UP: कई हिस्सों में घना कोहरा, विजिबिलिटी भी कम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिला जिसके चलते विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। मुरादाबाद में घने कोहरे और ठंड के चलते तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है। बरेली में भी सुबह धुंध छाई रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। कोहरे और ठंड से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार को नौचंदी, सरयू यमुना, सद्भावना और सुपर एक्सप्रेस सहित 19 ट्रेन सहारनपुर में देरी से पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट