न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weather Updates: पहाड़ों पर हो रही जोरदार बर्फबारी, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी

पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो रही है और उत्तर भारत में घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 11:01:18

Weather Updates: पहाड़ों पर हो रही जोरदार बर्फबारी, जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी

पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी हो रही है और उत्तर भारत में घने कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी के चलते हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। जम्मू श्रीनगर हाइवे बर्फ की मोटी परत की वजह से लगातार 5वें दिन भी ठप रहा। ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। आज जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर के अधिकतर इलाकों में पारा शून्य से नीचे है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, पहलगाम में माइनस 2.5 और गुलमर्ग में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10।0, करगिल में माइनस 12.6 और द्रास में माइनस 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच गुरेज सेक्टर में बर्फीला तूफान आया लेकिन राहत की खबर ये रही कि इस तूफान में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

कश्मीर में पिछले 4 दिन की रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी ने भले ही लोगों की दिक्कतें बढ़ाई हों लेकिन इस बर्फबारी ने पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित किया है, जहां एक तरफ कश्मीर में फंसे पर्यटक इस बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। वहीं देश भर में कश्मीर की बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटक रास्ते खुलने के इंतजार में हैं।

मौसम विभाग ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 7 दिनों के लिए शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। घाटी में हो रही बर्फबारी ने परिवहन पर ब्रेक लगा दिया था। लगातार रास्तों को साफ करने का काम चल रहा है, जिसके बाद अब जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है। कई दिनों से बंद एयरपोर्ट सेवा फिर से बहाल होनी शुरू हो गई है। रनवे साफ हुआ तो फ्लाइट्स ने उड़ान भरना शुरू कर दिया। पांच दिनों से श्रीनगर में उड़ानें बंद थीं।

कुदरत ने उत्तराखंड को सफेद चादर में लपेट दिया है। चमोली में लैंडस्लाइड और बर्फबारी की वजह से बड़ा संकट पैदा हो गया है। हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक भारी बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों की आवाजाही को देखते हुए सड़कों से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलाया गया है। जेसीबी मशीन लगाकर बर्फ को साफ किया जा रहा है।

उत्तरकाशी में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप तो है ही, मगर कुदरत का कहर भी यहां बरप रहा है। मोरी ब्लॉक में भयानक भूस्खलन हुआ है, जिसमें दो मकान ध्वस्त हो गए हैं, मकान ध्वस्त होने से एक महिला भी बुरी तरह घायल हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो