न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 1 दिसंबर से बढ़ने लगेगी ठिठुरन, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने जानकारी दी हैं कि एक दिसंबर से पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में 2 से 5 दिसंबर के बीच बौछारें पड़ सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 12:37:52

राजस्थान में 1 दिसंबर से बढ़ने लगेगी ठिठुरन, बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी

सर्दियों का मौसम जारी हैं और मौसम में ठंडक देखी जा रही हैं लेकिन दिन के समय में अभी भी तेज धूप पड़ने से गर्माहट बरकरार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी हैं कि एक दिसंबर से पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा। उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में 2 से 5 दिसंबर के बीच बौछारें पड़ सकती हैं। एक से चार दिसंबर तक प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने इस बीच कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी दी है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रात के न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। वर्तमान में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो एक दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच गिरकर 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ का प्रभाव एक दिसंबर से उदयपुर, कोटा के जिलों में देखने को मिलेगा। यहां बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। मौसम वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस सिस्टम का असर 4 दिसंबर तक रहेगा। 2 और 3 दिसंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने काे मिलेगा।उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि जब ये सिस्टम गुजरने लगेगा तो 3 व 4 दिसंबर को उदयपुर, कोटा संभाग के अलावा अजमेर, टोंक और नागौर के कुछ हिस्सों, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों में बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट