Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 12 साल लिव इन में रहने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने से 14 साल बड़ी महिला को छोड़ा, गिरफ्तार

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने से 14 साल बड़ी महिला के साथ 12 साल से लिव इन में रह रहा था लेकिन जब महिला के बच्चा नहीं हुआ तो उसे छोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 2:38:40

जयपुर : 12 साल लिव इन में रहने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने से 14 साल बड़ी महिला को छोड़ा, गिरफ्तार

राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने से 14 साल बड़ी महिला के साथ 12 साल से लिव इन में रह रहा था लेकिन जब महिला के बच्चा नहीं हुआ तो उसे छोड़ दिया। इस मामले में महिला ने युवक पर रेप के आरोप लगाए हैं। तीन महीने फरारी काटने के बाद युवक ने गुरुवार को खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप भी किया। जब साथ रहने का दबाव बनाया तो आरोपी उससे अलग रहने लगा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अक्टूबर में मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका के बीच एफआईआर वापस लेने को लेकर बातचीत भी चली थी, लेकिन महिला युवक के साथ रहने की बात पर अड़ी रही। युवक इस पर तैयार नहीं हुआ तो महिला ने भी एफआईआर वापस नहीं ली। मामला जयपुर के झोटवाड़ा थाने का है। यहां तीन महीने पहले प्रेमिका ने अलवर के शहजादपुर गांव निवासी सोनू कुमार जाट (34) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप था कि वह अपने पति से अलग होकर 12 साल से सोनू के साथ लिव इन में थी। जब उसने सोनू से शादी करने की बात कही तो वह झांसा देने लगा टी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रेप का मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसने तीन महीने तक अलवर समेत आस-पास के इलाकों में अपने रिश्तेदारों के यहां फरारी काटी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह घर में इकलौता है। वह 14 साल बड़ी अपनी प्रेमिका से शादी भी करना चाहता था, लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए उसने महिला से शादी से इनकार कर दिया। जबकि महिला उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका