न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद के सामने वाली मस्जिद सरकार की संपत्ति बन जाएगी, वक्फ कानून पर असदुद्दीन ओवैसी का तीखा बयान

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के सामने वाली मस्जिद सरकार की प्रॉपर्टी बन जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में इस कानून की वैधता की सुनवाई चल रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 9:14:20

संसद के सामने वाली मस्जिद सरकार की संपत्ति बन जाएगी, वक्फ कानून पर असदुद्दीन ओवैसी का तीखा बयान

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर देश में तीखी बहस छिड़ी हुई है। एक ओर सुप्रीम कोर्ट में इस कानून की वैधता पर सुनवाई चल रही है, तो दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेता भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस कानून के प्रारंभ से ही विरोध में हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। अब ओवैसी ने एक बार फिर इस कानून को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “यह कानून कहता है कि हम उस मस्जिद को मस्जिद नहीं मानेंगे, उसे सरकार की संपत्ति घोषित कर देंगे। संसद के सामने मौजूद मस्जिद अब सरकार की प्रॉपर्टी हो जाएगी। क्या हमारी आस्था कोई आस्था नहीं है?”

'हमारी आस्था को नकारा जा रहा है'

ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हमेशा आस्था की बात करती है, लेकिन हमारी आस्था मस्जिदों से जुड़ी है, क्या वो मान्य नहीं है? उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि आखिर बीजेपी सरकार ने यह कानून क्यों बनाया? इसकी जड़ें मुस्लिम विरोधी सोच में हैं। इस कानून से वक्फ की आमदनी में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने वाली है। बीजेपी के लोग पूरे देश में झूठ फैला रहे हैं। सब अफवाह है, सच्चाई कुछ और है।”

'हमारी जमीनों पर नज़र है'

ओवैसी ने आगे कहा कि वक्फ संशोधन कानून के जरिए हमारी जमीनों को कब्जाने की साजिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “इनकी नज़र हमारी हर मस्जिद पर है। हम पर जुल्म ढाया जा रहा है। यह कानून मस्जिद की हैसियत को नकारते हुए कहता है कि अब वह मस्जिद नहीं रही, बल्कि वह सरकार की संपत्ति बन गई है।”

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिकाकर्ताओं ने इस कानून को मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए अंतरिम रोक की मांग की है। केंद्र सरकार ने भी अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं।

याचिकाओं में यह तर्क दिया गया है कि सरकार गैर-न्यायिक तरीके से वक्फ की संपत्तियों को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में कुल 5 याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिनमें से एक AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से दायर की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी