न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब Vistara की फ्लाइट में हंगामा, इटली की महिला ने केबिन क्रू से की मारपीट, उतारे कपड़े

बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक फ्लाइट्स में हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला विस्तारा की फ्लाइट से सामने आया है। 30 जनवरी को अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 Jan 2023 10:59:31

अब Vistara की फ्लाइट में हंगामा, इटली की महिला ने केबिन क्रू से की मारपीट, उतारे कपड़े

बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक फ्लाइट्स में हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला विस्तारा की फ्लाइट से सामने आया है। 30 जनवरी को अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में इटली की एक महिला ने केबिन क्रू से मारपीट की। इतना ही नहीं उसने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो (Paola Perruccio) है। वह केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थी। क्रू के मना करने पर वह हिंसक हो गई और केबिन क्रू से मारपीट करने लगी। उसने अपने कुछ कपड़े भी उतार दिए और बीच रास्ते पर घूमने लगी।

घटना पर विस्तारा ने भी बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि यह घटना फ्लाइट संख्या यूके 256 में हुई। यह फ्लाइट ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसमें एक यात्री अनियंत्रित हो गईं और हिंसक व्यवहार करते हुए केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया।

आपको बता दे इससे पहले 23 जनवरी को ऐसा ही एक केस सामने आया था, जिसमें दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-8133) में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की गई थी। आरोप लगे थे कि यात्री ने केबिन क्रू के साथ गलत व्यवहार किया। हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया था। बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतारकर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया था कि वेट-लीज्ड कोरेंडन का विमान (SG-8133) दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने गलत और अनुचित तरीके से व्यवहार किया। मामले में क्रू मेंबर्स ने PIC और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया। यात्री और उसके साथी को उतार कर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज