Kohli frustrated with himself 😅😅#RCBvsSRH #ViratKohli #IPL #IPL2021 pic
28 गेंद में 33 रन बनाकर खेल रहे विराट जब 12.1 ओवर में 29वीं गेंद का सामना कर रहे थे तो वह आउट हो गए। जेसन होल्डर की बॉल पर विजय शंकर ने डाइव लगाकर उनका एक बेहतरीन कैच ले लिया। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट गुस्से से तमतमाए लग रहे थे, इसकी खीझ उन्होंने डगआउट में खाली पड़ी कुर्सी को बल्ले से मारकर निकाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। इस तरह से गुस्सा निकालने के लिए विराट को मैच के बाद फटकार भी मिली है। बयान में कहा गया कि कोहली ने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 ऑफेंस 2.2 को एडमिट किया है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी फैसला होता है।'













