Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : नाईट कर्फ्यू में सुनसान दिखे रास्ते, दिन में उड़ी नियमों की धज्जियां, बाजारों में मेले जैसा नजारा

अजमेर में नाईट कर्फ्यू तो सफल रहा जहां रात में रास्ते सुनसान दिखे लेकिन वहीँ दिन में नियमों की धज्जियां उड़ी और लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना भूल गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 10:55:10

अजमेर : नाईट कर्फ्यू में सुनसान दिखे रास्ते, दिन में उड़ी नियमों की धज्जियां, बाजारों में मेले जैसा नजारा

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार द्वारा सख्ती बरती गई और रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया। इसी के साथ ही कोरोना गाइडलाइन पर भी सख्ती दिखाई जा रही हैं और नियम उल्लंघन पर चालान काटे जा रहे हैं। अजमेर में नाईट कर्फ्यू तो सफल रहा जहां रात में रास्ते सुनसान दिखे लेकिन वहीँ दिन में नियमों की धज्जियां उड़ी और लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना भूल गए। शहर में कोरोना गाइडलाइन व धारा 144 लागू होने के कारण भीड़ भाड़ करना व बिना मास्क घूमने पर कार्रवाई का प्रावधान है लेकिन इनके उल्लंघन के नजारे आम हो चुके हैं। बाजार में दुकानों पर कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आती। हर जगह ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। साथ ही इसमें अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।
अजमेर के रेलवे स्टेशन पर भी नियमों की अवहेलना की जा रही है। जबकि, अजमेर में धारा 144 पहले से ही लागू है और सोमवार रात दस बजते ही दुकानें बंद हो गई और मुख्य बाजारों व मार्गो पर कर्फ्यू के कारण सन्नाटा देखा गया। रात 11 बजे से कर्फ्यू शुरू हुआ। जो सुबह पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए पुलिस गश्त की जा रही है। पुलिस व प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। बिना मास्क मिलने पर 500 रुपए व बिना सोशल डिस्टेंसिंग के पाए जाने पर सौ रुपए वसूले जाते हैं। लेकिन यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, जो केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित रहती है। ऐसे में प्रभावी कार्रवाई के अभाव में लोगों का डर खत्म हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका