Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'खता क्या की हमने, पता ही नहीं...', CM गहलोत ने दौरे पर उठाए सवाल तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूं दिया जवाब

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उठाई गई आपत्ति पर परोक्ष रूप से जवाब दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 8:59:12

'खता क्या की हमने, पता ही नहीं...', CM गहलोत ने दौरे पर उठाए सवाल तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूं दिया जवाब

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उठाई गई आपत्ति पर परोक्ष रूप से जवाब दिया है। शुक्रवार (6 अक्टूबर) को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बगैर नाम लिए सीएम अशोक गहलोत की आपत्ति पर कहा, "मैं यहां पर आया हूं, ठीक काम कर रहा हूं, कोई गलत काम थोड़े ही है।''

उपराष्ट्रपति ने कहा, ''पहले भी कई जगह गया, पर कुछ लोगों ने कहा कि आप क्यों आते हो बार-बार। अरे मुझे समझ में नहीं आया कि क्यों कह रहो कि बार-बार... मैं थोड़ा अचंभित हो गया क्योंकि कहने वाले ने न तो संविधान को पढ़ा, न कानून को पढ़ा, न अपने पद की मर्यादा रखी। थोड़ा अगर सोच लेते, कानून में झांक लेते तो उनको पता लग जाता कि भारत के उपराष्ट्रपति की कोई भी यात्रा अचानक नहीं होती, बड़े सोच-विचार, मंथन-चिंतन के बाद होती है, पर कह दिया कि आपका आना ठीक नहीं है, किस कानून के तहत, पता नहीं।''

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कविता पढ़कर दिया जवाब


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा, ''...व्यथित होकर, दुखी होकर, पीड़ित महसूस करके कि मुझे इस मामले में क्यों घसीटा, मेरा काम तो संविधान सम्मत था, जनता के भले के लिए था, कृषक पुत्र होने के नाते किसान संस्थाओं में गया, शिक्षा का मैं प्रोडक्ट हूं, शिक्षा की वजह से मेरी उन्नति हुई है तो मैं हर जगह संस्थाओं में भी गया, बाकी मेरी यात्रा विधानसभा के अध्यक्ष के निमंत्रण पर हुई, केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में हुई, राज्य सरकार ने कोई कार्यक्रम नहीं बनाया, नहीं बुलाया, मुझे तो परेशानी नहीं है, उनका विवेक है, वो जानें। इस पृष्ठभूमि में मैंने जो कविता बनाई है-

खता क्या ही हमने, पता ही नहीं

आपत्ति क्यों है उन्हें, हमारे घर आने की, पता ही नहीं

ये कैसा मंजर है, समझ से परे है

सवालिया निशान क्यों है, अपने घर आने में

क्या जुल्म है, पता ही नहीं''

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ''कुछ लोग कह रहे हैं कि आप यहां बार-बार क्यों आते हैं... मुझे उम्मीद नहीं थी कि सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक पदों को हल्के में लेंगे। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। संवैधानिक पदों का सम्मान होना चाहिए और हम सभी को एकजुट होकर, हाथ में हाथ डालकर, सहमति से सहयोग और समन्वय के साथ बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा करनी होगी।"
उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले क्या कहा था सीएम अशोक गहलोत ने?

सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि कुछ दिन में चुनाव होना है, इसी वजह से उपराष्ट्रपति राज्य के दौरे कर रहे है। संवैधानिक पद पर होते हुए वह ऐसा करेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह उनका (उपराष्ट्रपति का) सम्मान करते हैं, वह राष्ट्रपति बनें। वह राजस्थान के हैं, यहां आएंगे लेकिन अभी चुनाव को देखते हुए मेहरबानी करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका