न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब्जियों के भावों में आई गिरावट, टमाटर पहुँचा 60 रुपये किलो तक, हरी सब्जियाँ भी हुई सस्ती

मुहाना मंडी के व्यापारियों का कहना है- बारिश का दौर थमने से टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के रेट में कमी आई है, क्योंकि दूसरे राज्यों से मुहाना मंडी में टमाटर की आवक शुरू हो चुकी है। अगस्त के अंत तक भाव और कम हो जाएंगे। अधिकांश सब्जियों के थोक भावों में कमी आ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Aug 2023 6:27:05

सब्जियों के भावों में आई गिरावट, टमाटर पहुँचा 60 रुपये किलो तक, हरी सब्जियाँ भी हुई सस्ती

जयपुर। जयपुर की मुहाना मंडी में 15 दिन पहले तक 80 से 100 रुपए किलो तक के भाव से बिकने वाली सब्जियों के दाम अब 30 से 40 रुपए किलो पर आ गए हैं। थोक में सब्जियों के भाव आधे हो गए हैं। 120 से 150 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 40 से 60 रुपए किलो हो गया है। यही हाल पालक, धनिया, हरी मिर्च और भिंडी आदि सब्जियों के हैं। प्याज के दाम बढ़ने लगे थे, लेकिन कुचामन, नासिक और मथानिया से प्याज की आवक शुरू होने से भाव स्थिर हो गए हैं। हरी सब्जियों के रेट में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और गिरावट होगी। रिटेल में प्याज के भाव 40 रुपए किलो है। मुहाना मंडी में कुचामन, नासिक और मथानिया से प्याज आ रहा है।

मुहाना मंडी के व्यापारियों का कहना है- बारिश का दौर थमने से टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के रेट में कमी आई है, क्योंकि दूसरे राज्यों से मुहाना मंडी में टमाटर की आवक शुरू हो चुकी है। अगस्त के अंत तक भाव और कम हो जाएंगे। अधिकांश सब्जियों के थोक भावों में कमी आ गई है।

फल व सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया- पहले टमाटर केवल नासिक से आ रहा था। बारिश के दौरान नासिक के खेतों में पानी भर गया, जिसकी वजह से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा था। जिसके कारण टमाटर के दाम 200 रुपए किलो तक पहुंच गए थे।

अब औरंगाबाद, नासिक और बेंगलुरु से टमाटर आने लगा है, जिसकी वजह से टमाटर के दाम में कमी आ रही है। शिवपुरी से आने वाला टमाटर भी अब एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा, जिसके बाद टमाटर के भाव और कम हो जाएंगे। अभी जो मंडी में टमाटर आ रहा है, उससे शहर की डिमांड पूरी हो रही है।

उन्होंने बताया- बीच में प्याज के दाम बढ़ने शुरू हुए थे, लेकिन कुचामन, नासिक और मथानिया का प्याज लगातार मंडी में आ रहा है, जिससे प्याज के दाम भी स्थिर बने हुए हैं। हरी सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं।

इन राज्यों से मुहाना मंडी में हो रही सब्जियों की आवक

मुहाना मंडी में नींबू महाराष्ट्र के श्रीगोंदा और मध्य प्रदेश से आ रहा है। अदरक बेंगलुरु से आ रही है। वहीं नासिक, औरंगाबाद और बेंगलुरु से टमाटर की आवक हो रही है। मध्य प्रदेश से हरी मिर्च आ रही है। फूल गोभी पुष्कर और मध्य प्रदेश से आ रही है। पत्ता गोभी मध्य प्रदेश के सतना से आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट