न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : VDO एग्जाम में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, आया 5 लाख के लालच में, कर चुका RAS-प्री क्लीयर

बीते दिन राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती की परीक्षा ली गई थ और आज भी यह दो पारियों में ली जा रही हैं। बीते दिन मानसरोवर थाना पुलिस ने एक डमी कैंडिडेट और सेंटर के बाहर चाय की दुकान पर बैठे असली कैंडिडेट को भी गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 1:30:25

जयपुर : VDO एग्जाम में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, आया 5 लाख के लालच में, कर चुका RAS-प्री क्लीयर

बीते दिन राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती की परीक्षा ली गई थ और आज भी यह दो पारियों में ली जा रही हैं। बीते दिन मानसरोवर थाना पुलिस ने एक डमी कैंडिडेट और सेंटर के बाहर चाय की दुकान पर बैठे असली कैंडिडेट को भी गिरफ्तार किया है। डमी कैंडिडेट पहले आरएस प्री परीक्षा पास कर चुका है। जो 5 लाख रुपए के लालच में दोस्त के लिए VDO एग्जाम देने पहुंचा था। पुलिस की पूछताछ में महिपाल ने बताया कि वह और बाबूलाल दोनों दोस्त हैं। महिपाल ने बाबूलाल से डमी कैंडिडेट के रुप में बैठने के 5 लाख में सौदा किया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मानसरोवर थाने के एसआई संदीप यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानसरोवर इलाके में सेंट एंजेल कान्वेंट स्कूल में सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। इसी दौरान परीक्षा देने आए एक परीक्षार्थी बाबूलाल विश्नोई (19) के एडमिट कार्ड पर संदेह हुआ। चेक करने पर एडमिट कार्ड में कांट छांट करके असली अभ्यर्थी की जगह स्वयं की फोटो लगाना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार कर लिया। डमी कैंडिडेट बाबूलाल ने पूछताछ में बताया कि असली परीक्षार्थी पास ही में चाय की दुकान पर बैठा है। पुलिस की टीम चाय की दुकान पर पहुंची तो अभ्यर्थी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर असली कैंडिडेट जोधपुर के फलोदी निवासी महिपाल बिश्नोई पुत्र रतिराम विश्नोई (30) को गिरफ्तार कर लिया।

अपने करियर को दांव पर लगाने वाला डमी कैंडिडेट बाबूलाल विश्नोई 5 लाख रुपए के लालच में आ गया। अपना भविष्य दांव पर लगा बैठा। पुलिस की पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि वह पिछले दिनो आरएएस प्री परीक्षा पास कर चुका है। जयपुर में मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले बीकानेर में बाबूलाल की महिपाल से दोस्ती हुई थी। इसी दौरान महिपाल ने बाबूलाल को वीडीओ परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनने के लिए 5 लाख रुपए का ऑफर दिया। बाबूलाल ने 5 लाख रुपए के लालच में आकर डमी कैंडिडेट बनने की हां कर दी और अपना कैरियर दांव पर लगा दिया। वहीं पुलिस की हिरासत में बाबूलाल रोते हुए अपने किये पर पछतावा महसूस कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट