न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर सर्किट हाउस में देखने को मिली सियासी दूरियां, नहीं की वैभव गहलोत ने मंत्री हेमाराम से मुलाकात

बीते दिन जोधपुर सर्किट हाउस में जहां सीएम गहलोत के बेटे व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और पायलट गुट के मंत्री हेमाराम सर्किट हाउस में एक ही समय पर मौजूद थे लेकिन दोनों के बीच ना तो कोई मुलाकात हुई और ना ही उनके बीच कोई बात हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 9:03:25

जोधपुर सर्किट हाउस में देखने को मिली सियासी दूरियां, नहीं की वैभव गहलोत ने मंत्री हेमाराम से मुलाकात

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच की सियासी दूरियों के बारे में तो सभी जानते है और इनके समर्थकों के बीच भी यह बात देखने को मिलती है। इसका एक नजारा देखने को मिला बीते दिन जोधपुर सर्किट हाउस में जहां सीएम गहलोत के बेटे व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और पायलट गुट के मंत्री हेमाराम सर्किट हाउस में एक ही समय पर मौजूद थे लेकिन दोनों के बीच ना तो कोई मुलाकात हुई और ना ही उनके बीच कोई बात हुई। यही नहीं, गहलोत गुट के कई स्थानीय नेता वैभव से तो मिलने पहुंचे, लेकिन इसी समय वहां मौजूद मंत्री हेमाराम से शिष्टाचार भेंट तक करने नहीं गए। हेमाराम मंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आए थे। सर्किट हाउस में आसपास के गांव के कई कार्यकर्ता चौधरी से मिलने पहुंचे और उनका स्वागत भी किया। मंत्री से मिलने शहर के कई लोग भी आए।

मंत्रिमंडल के विस्तार के समय सचिन पायलट ने गुटबाजी को लेकर बयान दिया था कि कांग्रेस में सभी एक हैं, किसी का कोई गुट नहीं है। जोधपुर के सर्किट हाउस में तस्वीर उलट ही नजर आई। सर्किट हाउस में वन व पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी और वैभव गहलोत के बीच केवल दो रूम का फासला था। दो दिन से जोधपुर दौरे पर आए वैभव दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन वहां से लौटने से पहले वे सर्किट हाउस पहुंचे। वे हेमाराम के रूम के आगे से दो बार निकले। उन्होंने उस ओर देखा तक नहीं। वे मंत्री को अनदेखा कर वहां से रवाना हो गए।

सर्किट हाउस में मंत्री को न केवल वैभव गहलोत ने इग्नोर किया, बल्कि राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल व विधायक मनीषा पंवार ने भी उनसे मुलाकात करना मुनासिब नहीं समझा। दोनों वैभव गहलोत के साथ मौजूद थे। चर्चा इस बात की भी है कि कम से कम मंत्री होने के नाते वैभव को उनसे शिष्टाचार मुलाकात तो करनी ही चाहिए थी। माना जा रहा है कि वैभव के रहते गहलोत गुट का कोई भी नेता हेमाराम से मुलाकात कर कोई विपरीत मैसेज नहीं देना चाहता था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट