न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 मई काे राजस्थान में वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर, कम समय में ज्यादा वैक्सीन सप्लाई करने वाली कंपनी को मौका

राजस्थान की सरकार द्वारा कोवीशील्ड के 3.75 करोड़ डोज के आर्डर दिए गए हैं लेकिन उनकी डिलीवरी होने में समय लगेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 1:24:58

20 मई काे राजस्थान में वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर, कम समय में ज्यादा वैक्सीन सप्लाई करने वाली कंपनी को मौका

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी हैं जिसके लिए राजस्थान की सरकार द्वारा कोवीशील्ड के 3.75 करोड़ डोज के आर्डर दिए गए हैं लेकिन उनकी डिलीवरी होने में समय लगेगा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार 20 मई काे वैक्सीन का ग्लोबल टेंडर खोने जा रह हैं जिसमें उस कंपनी को ज्यादा मौका मिलेगा जो कम समय में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सप्लाई करेगी। वैक्सीन खरीदने का फैसला रेट के आधार पर नहीं बल्कि डेट के आधार पर किया जाएगा। कम रेट पर देर से वैक्सीन सप्लाई करने वाली कंपनी से राज्य सरकार खरीद नहीं करेगी। इसके लिए राज्य सरकार महंगी कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है, जिससे राज्य के ज्यादा से ज्यादा लाेगाें का टीकाकरण करके उन्हें काेराेना संक्रमण से बचाया जा सके।

टेंडर खुलने के दाैरान कंपनियाें की ओर से सबसे पहले अपना रेट काेट किया जाएगा। उसके बाद राज्य सरकार की ओर से यह पूछा जाएगा कि काैन सी कंपनी ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन राज्य काे कितने कम समय में सप्लाई कर देगी। यदि काेई कंपनी कम रेट में वैक्सीन की सप्लाई सितंबर या अक्टूबर में देने का प्रस्ताव देती है ताे उसे खारिज किया जाएगा। राज्य सरकार उस कंपनी से वैक्सीन की सप्लाई लेगी, जाे टेंडर खुलने के तुरंत बाद 10 से 15 दिन के भीतर अपनी सप्लाई शुरू कर दे। इसी के आधार पर टेंडर सरकार फाइनल करेगी। इस प्रक्रिया में रूसी कंपनी स्पूतनिक, सीरम और भारत बायाेटेक ही शिरकत कर सकती है। क्याेंकि केंद्र सरकार की ओर से इन्हें ही लाइसेंस दिया गया है।

युवाओं में कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में राजस्थान देश में सबसे आगे निकल चुका हैं। राजस्थान में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन अन्य राज्यों की तुलना में तेज गति से चल रहा है। वैक्सीनेशन की कमी के बावजूद सात लाख से अधिक युवाओं को पहली डोज लगाकर प्रदेश ने महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार एवं यूपी जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल