न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 4 हजार से ज्यादा सेंटर्स तैयार, कल से लगेगी बच्चों के वैक्सीन

राजस्थान में 3 मार्च यानी सोमवार को 33 जिलों में 15 से 18 एज ग्रुप के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होगा। बच्चों को भारत बायोटेक की तैयार कोवैक्सीन (Covaxin) लगाई जाएगी जो 18 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप को लगाई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 12:22:38

राजस्थान में 4 हजार से ज्यादा सेंटर्स तैयार, कल से लगेगी बच्चों के वैक्सीन

राजस्थान में 3 मार्च यानी सोमवार को 33 जिलों में 15 से 18 एज ग्रुप के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होगा। बच्चों को भारत बायोटेक की तैयार कोवैक्सीन (Covaxin) लगाई जाएगी जो 18 साल या उससे ज्यादा एज ग्रुप को लगाई जा रही है। राजस्थान में टीकाकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ रघुराज सिंह ने बताया कि 15.82 लाख डोज को-वैक्सीन की स्टॉक में उपलब्ध है। राज्य में करीब 4000 सेंटर्स है, जहां वैक्सीनेशन चल रहा हैं। इन्ही सेंटर्स पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। अलग से व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ी। इन सेंटर्स पर स्टाफ पहले से मौजूद और प्रशिक्षित है। वैक्सीनेशन भी सामान्य तरीके से होगा जैसा होता आ रहा है।

वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा, जिसके पास सरकार का बना आईडी कार्ड नहीं हो वह स्कूल का फोटो आईडी कार्ड भी दिखाकर वैक्सीन लगवा सकेगा। आपको बता दें कि राज्य में 46 लाख 51 हजार लोगों को केन्द्र सरकार ने वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किया है। ये लक्ष्य केन्द्र सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया है।

डॉ रघुराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में जो वैक्सीनेशन चल रहा है, उसमें अधिकांश लोग रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट ही करवा रहे हैं। इसके अलावा 181 पर कॉल करने वाले लोगों को भी वैक्सीन लगाने के लिए घर तक टीम भेजी जा रही है। बच्चों का भी वैक्सीन के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

ये साथ लाना जरूरी

बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। इनमें आधार, पेन कार्ड के अलावा राशन कार्ड या स्कूल का कोई फोटो आईडी कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि रजिस्ट्रेशन हो सके। जिन बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं है वह अपने माता-पिता या बड़े भाई, बहन के नंबरों से भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

एक दिन में मिले 52 नए ओमीक्रोन संक्रमित

राजस्थान में शनिवार 1 जनवरी 2022 को राजस्थान में 52 नए ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 38 नए मरीज जयपुर में मिले हैं। प्रतापगढ़, सिरोही और बीकानेर में 3-3 मरीज, जोधपुर में 2 मरीज, अजमेर, सीकर और भीलवाड़ा में एक-एक नया मरीज सामने आया है। ऐसे में राजस्थान में अब तक कुल 121 ओमीक्रोन संक्रमित पाए जा चुके हैं। 52 मरीजों में से 9 मरीज विदेश से यात्रा करके लौट आए हैं। 4 संक्रमित ऐसे हैं, जो इन 9 मरीजों के संपर्क में आए थे। 12 संक्रमित अन्य राज्यों की यात्रा करके राजस्थान लौटे हैं। 31 दिसम्बर तक राजस्थान में कुल 69 मरीज ही थे। अब 1 जनवरी को 52 नए संक्रमित सामने आने पर ओमीक्रोन संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 121 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट