न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंडः देहरादून में लगातार 7 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालात, सड़कों पर सैलाब

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार 7 घंटे की लगातार बारिश के बाद सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 11:18:07

उत्तराखंडः देहरादून में लगातार 7 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालात, सड़कों पर सैलाब

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार 7 घंटे की लगातार बारिश के बाद सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति बन गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। बारिश ने गांव से शहर तक कहर ढाया। माता संतला देवी मंदिर के पाास खाबड़वाला में अतिवृष्टि से 40 से ज्यादा घरों में मलबा भर गया। जान बचाने को लोग घरों से निकल आए। उधर, एसडीआरएफ की टीम मोर्चा संभाले हुए है। जैंतनवाला से आगे खाबड़वाला में भारी बारिश की सूचना पर मंत्री गणेश जोशी अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां राहत और बचाव दल ने काम शुरू किया। जोशी ने बताया कि खाबड़वाला में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। गांव के अधिकतर घरों में मलबा घुस गया है और सड़क बंद है।

बादल फटने जैसे हालात

एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि शहर से करीब 15 किमी दूर संतला देवी मंदिर के पास बादल फटने जैसे हालात हो गए। फिलहाल जान-माल का नुकसान नहीं है, लेकिन लोगों के घरों में पानी और मलबा भर गया है। राहत-बचाव के साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार, प्रेम पंवार, अनुराग आदि थे। उधर, भारी बारिश के कारण विजय कॉलोनी में पथरिया पीर समेत कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ। मंत्री जोशी रात्रि को मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

मंत्री ने फोन पर अफसरों को निर्देशित किया कि तत्काल बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए। उधर, सिद्धार्थ विहार कंडोली में पानी भर गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजकुमार ने भी रात को प्रभावित इलाकों का मुआयना किया। उन्होंने राहत-बचाव कार्य समय पर नहीं होने पर नाराजगी जताई। इधर, अधोईवाला के पार्षद संजीव मल्होत्रा ने बताया कि उनके इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।

नैनिताल में रुक-रुक कर हो रही बारिश

उधर, नैनीताल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण वीरभट्टी पुल के पास मंगलवार दोपहर दोबारा भूस्खलन हो गया था। वीरभट्टी पुल पांच घंटे खुलने के बाद हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे दोबारा बाधित हो गया। ऐसे में अल्मोड़ा की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। वीरभट्टी पुल के ठीक ऊपर हो रहे भूस्खलन के कारण यहां निर्माणाधीन नए पुल पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल तीन साल पहले वीरभट्टी पुल पर गैस सिलेंडर का ट्रक हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें यह पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त् हो गया है। उसके बाद से यहां पर अस्थाई बेली ब्रिज के जरिए ही काम चलाया जा रहा था। एक साल पहले यहां पर एनएच ने चार करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण शुरू किया था। अब पुल निर्माण अपने अंतिम चरण में है लेकिन यहां पर लगातार भूस्खलन के कारण मलबा इसकी बुनियाद को प्रभावित कर रहा है। सहायक अभियंता दीपक तिवारी के अनुसार भूस्खलन रुक नहीं रहा है। इस कारण नए पुल का निर्माण प्रभावित हो रहा है। किशननगर के लौहारवाला में मंगलवार रात को कई घरों में पानी घुस गया। लोग घरों में कुर्सी पर बैठकर रात बिताने को मजबूर हो गए।

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बल्दियाखान के पास भी सड़क पर रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। सड़क बंद होने की वजह से जगह-जगह गाड़ियां फंस गई हैं। मंगलवार को नैनीताल में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया झील का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी 11 फीट साढ़े 10 इंच रिकॉर्ड किया गया। भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती