न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में 30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 26 शव बरामद

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इसके बाद अब तक 26 यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jun 2022 8:49:06

उत्तराखंड में 30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 26 शव बरामद

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मध्यप्रदेश के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इसके बाद अब तक 26 यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं। यह सभी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थे। हादसे में मरने वाले सभी तीर्थयात्री पन्ना जिले के तहत आने वाल गांव मोहिंद्रा, सिमरिया, अमानगंज, छत्रपुर, पवई के रहने वाले हैं। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है, जिन्हें देहरादून जोलिग्रांट एयरपोर्ट शिफ्ट किया जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज एजेंसी से कहा- हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। उत्तराखंड सीएम आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर रात देहरादून रवाना हो गए।

200 फीट गहरी खाई में गिरी

सभी तीर्थयात्री हरिद्वार से यमुनोत्री के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस शाम करीब 6:45 बजे यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के नजदीक बेकाबू होने के बाद 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से घटनास्थल करीब 80 किमी दूर होने की वजह से रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर पहुंचने में समय लगा। इसके पहले स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में घायलों को सड़क किनारे लाने का प्रयास किया जाने लगा। गहरी खाई में गिरी बस के परखच्चे उड़ चुके थे और दर्जन भर लोगों की लाशें क्षत विक्षत हालत में इधर उधर पड़ी हुई थीं। कुछ लाशें दुर्घटनाग्रस्त बस में ही फंसी हुई थीं। वहीं, हादसे में घायल लोग बुरी तरह से कराह रहे थे। लेकिन अंधेरा और गहरी खाई होने की वजह से बिना संसाधनों के उन्हें ऊपर सड़क तक लाना चुनौती बन गया था। बस का नंबर UK- 04 1541 है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने कहा- गहरी खाई और अंधेरे की वजह से शवों को सड़क तक पहुंचाने में दिक्कत हुई। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा- सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ये हैं यात्रियों के नाम

राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला)।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद

CM शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उधर, पुष्कर सिंह धामी ने भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का किया ऐलान किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस सड़क दुर्घटना के हर मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती