न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में आज रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक का लॉकडाउन, जारी हुई नई गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) की अवधि को एक दिन और बढ़ा दिया है यानी जो लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक था अब उसको मंगलवार सुबह 7 बजे तक कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 8:48:02

यूपी में आज रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक का लॉकडाउन, जारी हुई नई गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) की अवधि को एक दिन और बढ़ा दिया है यानी जो लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक था अब उसको मंगलवार सुबह 7 बजे तक कर दिया है। इस तीन दिन के लॉकडाउन को लेकर प्रदेश सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव राजस्व, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग, समस्त मण्डलायुक्तों, अपर पुलिस महानिदेशको, समस्त पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों रेंज, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर एवं वाराणसी, समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्य सचिव ने बताया कि वायरस इंफेक्शन मानवीय सम्पर्क के माध्यम से फैलता है, इसे रोकने के लिए आवश्यक रणनीतियों में न केवल वायरस के प्रसार को प्रतिबन्धित करना शामिल है बल्कि मानवीय सम्पर्क को भी प्रतिबन्धित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान व्यक्तियों के आवागमन को, सिवाय आवश्यक क्रियाओं के सख्ती से प्रतिबन्धित किया जायेगा।

गाइडलाइन में हुआ बदलाव

- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से सम्बन्धित एवं अन्य भीड़ तथा सभाओं को प्रतिबन्धित किया जाये।

- शादी समारोह (50 व्यक्तियों की उपस्थिति) और दाह संस्कार एवं अन्तिम संस्कार (20 व्यक्तियों की उपस्थिति) को अनुमति दिया जाये।

- सभी शॉपिंग काम्पलेक्स, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेन्ट्स एवं बार, खेल कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल और धार्मिक स्थानों को बन्द किया जाएं।

- आवश्यक सेवाएं एवं गतिविधियां जैसे-स्वास्थ्य सेवा, पुलिस, अग्नि, बैंक, विद्युत, जल एवं सिंचाई, आम परिवहन के निर्धारित संचालन (आवश्यक सेवाएं और गतिविधियां जो सुचारू रूप से संचालित किया जाना आवश्यक है) को जारी रखा जाये। इस प्रकार की सेवाएं सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में लागू होंगी।

- सार्वजनिक परिवहन (रेलवे, मेट्रो, बसें, कैब्स) अपने अधिकतम 50% क्षमता के साथ संचालित किये जायें।

- आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के साथ-साथ अन्तर्राज्यीय एवं अन्तःराज्यीय में होने वाले संचालन पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा।

- समस्त कार्यालय सरकारी और निजी दोनों अपने अधिकतम 50% कर्मचारियों के साथ कार्य करेंगे।

- समस्त औद्योगिक और वैज्ञानिक प्रतिष्ठान, सरकारी और निजी दोनों अपने कार्य बल के साथ भौतिक दूरी मानदण्डों के अनुरूप कार्य करेंगे। साथ ही उनका समय-समय पर Rapid Antigen Test के माध्यम से (ऐसी स्थिति में जब कोई व्यक्ति फ्लू जैसे लक्षणों के साथ चिन्हित किया जाता है) परीक्षण किया जायेगा।

- स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनका सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जाये तथा ऐसे क्षेत्रों को आच्छादित किया जाये और संचरण की संभावना को कम करते हुए निर्णय लिया जाये। उपर्युक्त प्रतिबन्ध आगामी 14 दिनों तक लागू रहेंगे।

- कन्टेनमेन्ट क्षेत्र घोषित किये जाने के पूर्व एक सार्वजनिक घोषणा की जाये।

- लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवहार परिवर्तन के साथ-साथ टीकाकरण को भी बढ़ावा दिया जाये।

- कोविड-19 के प्रबन्धन के लिए कोविड के उपयुक्त व्यवहारों के क्रियान्वयन तथा टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट टीकाकरण की रणनीति जिलों में जारी रहेगी। पर्याप्त परीक्षण एवं डोर-टू-डोर मामलों के जांच तथा इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या की टीम को निर्मित किया जाये।

- होम आइसोलेशन के लिए बनाये गये नियम से सन्तुष्ट व्यक्ति को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाये। कॉल सेन्टर के साथ नियमित रूप से निगरानी टीम के भ्रमण के साथ ऐसे मकानों का निरीक्षण किया जाये।

- होम आइसोलेशन में रहने वाले समस्त रोगियों के लिए अनुकूल किट का प्राविधान किया जाये जिसमें क्या करना है-क्या नहीं करना है का विस्तृत उल्लेख हो।

- बुजुर्ग और सम्पर्क में आए पॉजिटिव मामलों को क्वारंटीन केन्द्रों में स्थानान्तरित किया जाये और उनकी निगरानी की जाये।

- सार्स-को-टू संक्रमण के लिए नेगेटिव पाये गये व्यक्ति जिनमें समस्त लक्षण मौजूद हैं का पुनः परीक्षण आर-टी-पीसीआर के माध्यम से किया जाये।

33 हजार बेड तत्काल बढ़ाने के निर्देश

आपको बता दे, प्रदेश में बढ़ती महामारी से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। कोविड संकट से निपटने के लिए प्रदेश में करीब 33 हजार बेड तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी ने प्रदेश मौजूदा एल-1, एल-2, एल-3 के करीब 1 लाख 80 हजार बेड के अतिरिक्त 33 हजार और बेड बढाने क़े आदेश दिए हैं। सीएम योगी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 15 हजार बेड और चिकित्सा शिक्षा विभाग को 18 हजार बेड तत्काल बढाने की जिम्मेदारी दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 हजार बेड के सापेक्ष, प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी करते हुए तत्काल बढ़ाये जाएंगे 200 बेड।

मिले 35 हजार से ज्यादा मरीज, 258 की मौत

बता दे, उत्तर प्रदेश में तमाम बंदिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश में 29 हजार 824 नए मरीज मिले थे और 266 मरीजों की मौत हो गई थी। इस दौरान 35 हजार 903 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन गुरुवार यानी कल एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 35,156 नए मरीज मिले। वहीं, 258 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 25,613 लोगों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। कल मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3,09,237 पर पहुंच गया है। पिछले एक दिन में 2,25,312 लोगों के सैंपलों की जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, सभी 8 लोगों की मौत; जांच शुरू
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, सभी 8 लोगों की मौत; जांच शुरू
अमेरिका-ईरान समझौते से असहज दिखे नेतन्याहू, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई; ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
अमेरिका-ईरान समझौते से असहज दिखे नेतन्याहू, बोले- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई; ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देना पड़ सकता है भारी! वैभव सूर्यवंशी पर लटक सकती है कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला
श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देना पड़ सकता है भारी! वैभव सूर्यवंशी पर लटक सकती है कार्रवाई की तलवार, जानें पूरा मामला
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
संचिता उगले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार सोराब बेदी ने जताया शोक; भाई ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप
संचिता उगले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, को-स्टार सोराब बेदी ने जताया शोक; भाई ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोप
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
हैरान कर देगा मामला! मैंगो जूस के पैकेट में निकला सांप जैसा पदार्थ, पीते ही बीमार हुई 3 साल की बच्ची
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो