न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, बीते 24 घंटे में मरीजों की संख्या में आया बड़ा उछाल

बीते 24 घंटे में कोरोना के ग्राफ में बड़ा उछाल आया है। मंगलवार को राज्य में 36 नए मरीज मिले थे बुधवार को इनकी संख्या में 89 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 10:00:34

UP में कोरोना की तीसरी लहर की आहट, बीते 24 घंटे में मरीजों की संख्या में आया बड़ा उछाल

उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के ग्राफ में बड़ा उछाल आया है। मंगलवार को राज्य में 36 नए मरीज मिले थे बुधवार को इनकी संख्या में 89 पहुंच गई है। अचानक बढ़े केस से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 22 संक्रमित कानपुर में मिले। एक दिन पहले यहां मंगलवार को महज 2 केस मिले थे। बुधवार को राज्य में 2 लाख 53 हजार 94 सैंपल के कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान 89 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। वहीं 116 मरीज ठीक भी हुए। राहत देने वाली बात यह रही कि बुधवार को कोरोना सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। प्रदेशभर में कुशीनगर जनपद से ही एक संक्रमित की मौत होने की पुष्टि हुई है। यूपी में देश में सर्वाधिक 6 करोड़ 47 लाख 56 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। वर्तमान में प्रदेश में 768 एक्टिव केस रह गए हैं, वहीं 11 जनपद कोरोना मुक्त हैं। यह जनपद अलीगढ़, बदायूं, बस्ती, बहराइच, महोबा, एटा, फतेहपुर, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज व श्रावस्ती हैं।

कानपुर में मिले 22 मरीज

कानपुर में सर्वाधिक 22 मरीज पाए गए। जहां मंगलवार को जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 थी, वहीं बुधवार शाम होने तक यह 35 पर पहुंच गई। कानपुर प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है और लोगों से कोविड गाइडलाइन को पालन करने की अपील की जा रही है। कानपुर के सीएमओ का दावा है कि जिले में कोरोना संक्रमण के हालात नियंत्रण में है। ट्रेस, टेस्ट व ट्रीट के माध्यम इस पर काबू पाया जाएगा।

प्रदेश में 4 लाख 62 हजार को लगी वैक्सीन

प्रदेश में बुधवार को फिर से वैक्सीनेशन का ग्राफ गिरा। 28 जुलाई को 4 लाख 62 हजार 936 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी। इसके लिए 4 हजार 138 केंद्र बने। वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 57 लाख 17 हजार 456 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 3 करोड़ 82 लाख 87 हजार 571 को पहली डोज लगी, वहीं 74 लाख 29 हजार 885 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात