न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: शामली में कोरोना वैक्सीन की जगह तीन महिलाओं को लगा दिया एंटी रैबीज का टीका, एक की बिगड़ी तबियत

स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने डॉक्टर से बिना पूछे वृद्ध महिलाओं को एंटी रैबीज (कुत्ते का टीका) लगा दिया। इनमें से एक महिला की हालत बिगड़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 1:59:02

UP News: शामली में कोरोना वैक्सीन की जगह तीन महिलाओं को लगा दिया एंटी रैबीज का टीका, एक की बिगड़ी तबियत

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की घटनाएं भी सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का ताजा मामला शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश के शामली से सामने आया। यहां, तीन वृद्ध महिलाएं कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने गई थीं , लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने डॉक्टर से बिना पूछे वृद्ध महिलाओं को एंटी रैबीज (कुत्ते का टीका) लगा दिया। इनमें से एक महिला की हालत बिगड़ गई। मामला सामने आने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत कर गलत वैक्सीन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि सीएचसी कांधला में गुरुवार को मोहल्ला सरावज्ञान निवासी महिला सरोज (70), रेलवे मंडी निवासी अनारकली (72) व सत्यवती (60) कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने आई थीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से 10-10 रुपये वाली सिरिंज मंगवाई। तीनों को वैक्सीन लगा दी गई और घर चले जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद सरोज को चक्कर और घबराहट होने लगी। परिवारजन उन्हें लेकर तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक को ओपीडी की पर्ची दिखाई। उसे देखकर चिकित्सक भी हैरान हो गए और बताया कि सरोज को कोरोना वैक्सीन की जगह एंटी रैबीज का टीका लगाया गया है। बाद में अन्य दोनों वृद्धा को पता चला तो उन्होंने भी पर्ची दिखवाई। उन्हें भी एंटी रैबीज वैक्सीन लगी थी। फिलहाल डीएम शामली जसजीत कौर ने इस पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है। डीएम ने सीएमओ और एसीएमओ को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज करने के भी आदेश दिए है। डीएम के मुताबिक जांच के बाद दोषियों स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया