न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: मकान मालिक से परेशान बुजुर्ग ने BJP ऑफिस में घुसकर खुद को लगाई आग, ऐसे बची जान

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के अंदर घुसकर बुजुर्ग ने आत्मदाह की कोशिश की। मामला हजरतगंज इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग का नाम बलराम तिवारी बताया है। बलराम तिवारी ने बीजेपी कार्यालय के गेट नंबर-2 में घुसकर खुद को आग लगा ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 10:22:12

लखनऊ: मकान मालिक से परेशान बुजुर्ग ने BJP ऑफिस में घुसकर खुद को लगाई आग, ऐसे बची जान

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के अंदर घुसकर बुजुर्ग ने आत्मदाह की कोशिश की। मामला हजरतगंज इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग का नाम बलराम तिवारी बताया है। बलराम तिवारी ने बीजेपी कार्यालय के गेट नंबर-2 में घुसकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे व्यक्ति को देख पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया और उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। आत्मदाह की कोशिश करने वाले बुजुर्ग की पत्नी सोनिया ने बताया कि वे लोग ठाकुरगंज के आम्रपाली के पास किराए के मकान में रहते हैं। उनका मकान मालिक अक्सर उनके पति को प्रताड़ित करता रहता है। बता दे, घटना के समय बीजेपी कार्यालय में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शहर आगमन को लेकर तैयारी चल रही थी।

सोनिया ने बताया कि उनके पति 6 माह से बेरोजगार हैं। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वे लोग मकान मालिक को साढ़े 8,500 रुपये नहीं दे पा रहे थे। लेकिन 10 दिन पहले उन्होंने 5,000 रुपयों का इंतजाम करके मकान मालिक को दे दिए। बचे हुए 3,500 रुपये के लिए वो उन्हें प्रताड़ित करने लगा और पैसे देने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उन लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की और कुछ दिन की मोहलत मांगी। लेकिन इसके बावजूद मकान मालिक लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। इसी से परेशान होकर उनके पति बलराम ने बीजेपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की।

वहीं इस घटना पर डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आम्रपाली के रहने वाले बलराम तिवारी नाम के शख्स ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए खुद को जलाने का प्रयास किया लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जीवन रक्षक उपाय करते हुए उन्हें बचाया और तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही पीड़िक परिवार की तहरीर पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह