न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेणुका स्वामी हत्याकांड: अभिनेता दर्शन का अस्थायी रूप से निलंबित हुआ बंदूक लाइसेंस, नोटिस जारी, गवाहों को डराने का डर

बेंगलुरु पुलिस प्रशासन ने रेणुकास्वामी मर्डर के सिलसिले में एक्टर दर्शन के बंदूक लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। निलंबन तब तक रहेगा जब तक मामला सुलझ नहीं जाता और राजराजेश्वरी नगर पुलिस को बंदूक जब्त करने का निर्देश दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 7:32:22

रेणुका स्वामी हत्याकांड: अभिनेता दर्शन का अस्थायी रूप से निलंबित हुआ बंदूक लाइसेंस, नोटिस जारी, गवाहों को डराने का डर

बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस प्रशासन ने रेणुकास्वामी मर्डर के सिलसिले में एक्टर दर्शन के बंदूक लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। निलंबन तब तक रहेगा जब तक मामला सुलझ नहीं जाता और राजराजेश्वरी नगर पुलिस को बंदूक जब्त करने का निर्देश दिया गया है।
हत्या मामले में मुख्य आरोपियों में से एक दर्शन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक का उपयोग करके गवाहों को प्रभावित करने का संदेह था। गवाहों को डराने के लिए हथियार का इस्तेमाल किए जाने की संभावना को लेकर चिंता जताई गई थी। इन संदेहों को दूर करने के लिए डीसीपी पद्मिनी साहू ने पहले दर्शन को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि उनका बंदूक लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए।

मेरी सुरक्षा के लिए बंदूक जरूरी- दर्शन

नोटिस के जवाब में दर्शन ने तर्क दिया कि एक सेलेब्रिटी के रूप में वह जहां भी जाता है, अक्सर बड़ी भीड़ का सामना करता है और उसे अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, 'एक सेलिब्रिटी होने के नाते, मैं अपने पब्लिक परफॉर्मेंस के दौरान लगातार लोगों से घिरा रहता हूं। मेरी सेफ्टी के लिए ये बंदूक बहुत जरूरी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने दर्शन के कारणों को सही ना मानते हुए एहतियात के तौर पर लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया। इसके बाद, विजयलक्ष्मी लेआउट के चेन्नम्मानकेरे में दर्शन के नाम से रजिस्टर बंदूक को पुलिस ने उसके घर से जब्त कर लिया।

पुलिस ने दर्शन का बंदूक लाइसेंस सस्पेंड किया

दर्शन ने पहले पुलिस से अपील की थी कि उनका लाइसेंस रद्द न किया जाए, इस बात पर जोर देते हुए कि उन्होंंने अपनी जमानत पर लगाई गई सभी कानूनी शर्तों का पालन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अदालत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है और बेंगलुरु से बाहर यात्रा करने के लिए अदालत से पूर्व अनुमति ली थी। दर्शन ने कहा, 'मैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध अभिनेता हूं मेरे कई फैंस हैं और अपने काम के लिए मैं अक्सर फिल्म की शूटिंग और पर्सनल कामों के लिए बेंगलुरु से बाहर जाता रहता हूं। इसीलिए मेरी सुरक्षा के लिए मुझे बंदूक की आवश्यकता है'। उनकी अपील के बावजूद अधिकारियों ने चल रही जांच और इसमें शामिल संभावित जोखिमों का हवाला देते हुए निलंबन के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि 8 जून को चित्रदुर्ग निवासी रेणुकेस्वामी का अपहरण कर लिया गया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में कामाक्षीपाल्या पुलिस ने दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। दर्शन समेत सभी आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस आयुक्त दयानंद ने दर्शन के बंदूक लाइसेंस को निलंबित करने का आदेश दिया था। इसके बाद, राजराजेश्वरी नगर पुलिस ने दर्शन को एक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें हथियार सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। हालांकि, दर्शन कथित तौर पर इसका पालन करने में हिचकिचा रहे थे। इसके बाद, पुलिस की एक टीम आज दर्शन के घर गई और लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली। यह निलंबन और जब्ती चल रही कानूनी कार्यवाही के बीच एक्टर के लिए एक बड़ा झटका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती