न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्होंने दिया ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल का संकेत, ‘सिकंदर’ के सेट से सामने आया वीडियो

फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट साल 2011 में ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म लेकर आए थे। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 7:37:04

2 News : इन्होंने दिया ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सीक्वल का संकेत, ‘सिकंदर’ के सेट से सामने आया वीडियो

फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट साल 2011 में ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म लेकर आए थे। इस फिल्म पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया। फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। इस बीच प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा इशारा दिया है। एक्टर व प्रोड्यूसर फरहान ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फिल्म के बाकी लीड एक्टर्स ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ बैठे दिख रहे हैं।

वीडियो में तीनों ‘द थ्री मुस्केटीर्स’ नाम की एक किताब को देख रहे हैं, जिसे एलेक्जेंडर डूमस ने लिखा है। वीडियो में फरहान और ऋतिक इसे ‘अनबीलीवेबल’ और ‘आउटस्टैंडिंग’ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, जबकि अभय मुस्कुराते हुए किताब को देखते हैं। फरहान ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “क्या आपने साइंस देखा।’ फिल्म के कास्ट का यह रियूनियन सचमुच मजेदार था, लेकिन रितेश के कॉमेंट ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलें तेज कर दीं हैं। रितेश ने कमेंट करते हुए लिखा, “चलो इसे सच करते हैं, बॉयज।’

अब फैंस बेसब्री से आगे की अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। बता दें ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म स्पेन में एक रोड ट्रिप पर तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जहां वे बैलों के साथ दौड़ना, स्काईडाइविंग, स्कूबा डाइविंग और टोमाटीना फेस्टिवल जैसी रोमांचक गतिविधियों में शामिल होते हैं। फिल्म के माध्यम से फरहान की बहन जोया अख्तर ने लोगों को यह बताने की कोशिश की थी कि काम के साथ-साथ जिंदगी जीना भी काफी जरूरी होता है क्योंकि काम की वजह से कई दफा हम लोग ये भूल जाते हैं कि जिंदगी जीना कैसे है?

सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ की मेकिंग की झलक हो रही है वायरल

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' हाल ही खत्म हुआ है। अब सलमान ने अपना ध्यान अपने अगले प्रोजेक्ट पर लगा दिया है। वे 'सिकंदर' मूवी की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई में फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर फिल्ममेकिंग की झलक वायरल हो रही है। शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसे सलमान के एक फैन ने पोस्ट किया है।

इसमें सलमान का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक झुग्गी-झोपड़ी जैसा एरिया है और वहां 3-4 टैक्सी एकसाथ आकर रुकती हैं। उनमें से एक में से सलमान बाहर निकलते हैं और आगे की तरफ बढ़ जाते हैं। तभी ड्राइवर कहता है कि वो उनका वहीं पर इंतजार करेगा। बता दें 'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। ये फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस 'गजनी', 'थुप्पक्की', 'हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'सरकार' जैसी तमिल और हिंदी फिल्म भी बना चुके हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान का धाकड़ अवतार दिखा। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ