#WATCH | At least 8 passengers of Pushpak Express suffered grievous injuries after being hit by Karnataka Express in Pachora of Jalgaon district. Visuals from the hospital in Jalgaon where the injured have been rushed to.
— ANI (@ANI) सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना जिस स्थान पर हुई, वहां शार्प टर्न था, जिससे यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन का अंदाजा नहीं हो पाया। तेज गति से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर इतनी बड़ी संख्या में लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है।
As per Railway officials, an incident of alarm chain… pic.twitter.com/bxS6FqbDqh
सीपीआरओ स्वप्निल निला ने पुष्टि की कि भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रवाना कर दी गई है, लेकिन फिलहाल किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं मिली है।
वहीं, जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी, जबकि कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 12629) यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही थी। पुष्पक एक्सप्रेस में ब्रेक लगाने पर पहियों से धुआं निकला था, जिस कारण आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री घबराकर ट्रेन से कूद पड़े।
















