न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होम्बले फिल्म्स, गेम चेंजर के निर्माता के बाद अब आयकर विभाग ने मारा पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार के हैदराबाद आवास पर छापा

छापेमारी के दौरान निर्देशक घर पर नहीं थे। उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 7:26:50

होम्बले फिल्म्स, गेम चेंजर के निर्माता के बाद अब आयकर विभाग ने मारा पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार के हैदराबाद आवास पर छापा

पुष्पा 2 : द रूल की कमाई ने भारतीय आयकर विभाग को पूरी तरह से चौंका के रख दिया है। इसी के चलते आयकर विभाग ने इस फिल्म के निर्माता निर्देशक के घरों में छापे की कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन इसके साथ-साथ रामचरण अभिनीत गेम चेंजर के निर्माता दिल राजू के घर पर भी आयकर विभाग ने कार्यवाही की, जो समझ से बाहर की बात है। उनकी फिल्म गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार 22 जनवरी को हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और दफ्तर पर छापा मारा। छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों तक चली। बताया जा रहा है कि जब यह कार्रवाई की गई, तब निर्देशक सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे। उन्हें एयरपोर्ट पर ही आयकर अधिकारियों ने पकड़ लिया और घर ले आए। इसके बाद छापेमारी जारी रही। 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर आयकर विभाग की छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

हालांकि, छापेमारी के पीछे की वजह और इसमें क्या खुलासा हुआ, इसकी जानकारी अभी अधिकारियों की ओर से नहीं दी गई है। आयकर विभाग के किसी अधिकारी ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फिल्म निर्माता की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब सुकुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं और यह 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इससे एक दिन पहले मंगलवार यानी 21 जनवरी को निर्माता दिल राजू की संपत्तियों पर भी आयकर छापे मारे गए थे।

कर चोरी का संदेह

आयकर अधिकारियों को कथित तौर पर कर चोरी का संदेह है। वे दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई बेहिसाब बढ़ी हुई आय की जांच का हिस्सा है। अधिकारी संभावित कर चोरी का पता लगाने के लिए वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की जांच कर रहे हैं।

कौन हैं दिल राजू?

दिल राजू का असली नाम वेलमाकुचा वेंकट रमना रेड्डी है। उन्हें ज़्यादातर तेलुगु सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ तमिल और हिंदी फ़िल्मों को भी फ़ाइनेंस किया है और वे प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के मालिक हैं। राजू ने दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते हैं और उन्हें 2013 में नागी रेड्डी-चक्रपाणि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी आखिरी फ़िल्म राम चरण अभिनीत 'गेम चेंजर' थी। सुकुमार के घर पर छापेमारी से पहले उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ