न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर; 18 यात्र‍ियों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को लखनऊ की ओर आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 8:54:28

UP: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर; 18 यात्र‍ियों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को लखनऊ की ओर आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे एक महिला समेत 18 यात्र‍ियों की दर्दनाक मौत हो गई। 23 से ज्यादा घायल हैं। 10 की हालत नाजुक है जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ भी सकती है।

ओवरलोड होने से बस का एक्सल टूटा

हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ। हुआ। बस में 150 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस के यात्री भी इसी में सवार हो गए थे। ओवरलोड होने की वजह से बस का एक्सल टूट गया। इसे ठीक करने के लिए ड्राइवर ने बस को हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर खड़ा कर दिया था। यात्रियों को नींद आ रही थी इसलिए वे बस के नीचे और उसके आसपास लेट गए। तभी रात 11:30 बजे लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया।

टक्कर के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी और रेस्क्यू शुरू कर दिया। घायलों को रामसनेहीघाट CHC ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। ये सभी मजदूर थे, जो धान की रोपाई के लिए अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे।

एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया। हादसे के शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

हादसे का शुरुआती कारण लो-विजिबलिटी

लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत भी बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रास्ते में बस खराब हो गई और वह रास्ते में खड़ी थी। बस करीब 4 घंटे से पुल पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी लाया गया है। इसके बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण लो विजिबिलिटी लग रहा है। फिलहाल, जांच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात