न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखीमपुर हिंसा: चारों किसानों के शवों का हुआ पोस्टमॉर्टम, किसी की मौत गोली लगने से नहीं हुई

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 9:38:07

लखीमपुर हिंसा: चारों किसानों के शवों का हुआ पोस्टमॉर्टम, किसी की मौत गोली लगने से नहीं हुई

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार से पहले शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी की भी मौत गोली लगने से नहीं हुई। सभी की मौत शॉक, ब्रेन हेमरेज और अधिक रक्तस्राव के वजह से हुई।

बता दे, लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 लोगों पर हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है। यह केस बहराइच के नानपारा के रहने वाले जगजीत सिंह की शिकायत पर तिकुनिया थाने में दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ मंत्री अजय मिश्र के ड्राइवर की शिकायत पर तिकुनिया थाने में ही अज्ञात किसानों पर हत्या, जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि आशीष मिश्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है। आशीष ने उल्टा ये आरोप लगाया है कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने बीजेपी के समर्थकों के ऊपर हमला किया, जिसमें उनकी गाड़ी के ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

इनकी हुई मौत

-दलजीत सिंह (32) पुत्र हरजीत सिंह निवासी नानपारा जिला बहराइच
-गुरविंदर सिंह (20) पुत्र सतविंदर सिंह निवासी नानपारा जिला बहराइच
-लवप्रीत सिंह (24) पुत्र सतनाम सिंह निवासी चौखड़ा फार्म मझगाई थाना पलिया जिला खीरी
-नछत्तर सिंह (60) पुत्र अज्ञात निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा जिला खीरी
-हरिओम निवासी परसेहरा थाना फरधान खीरी (आशीष मिश्रा का ड्राइवर )
-श्याम सुंदर पुत्र बालक राम निवासी सिंघहाकला सिंगाही जिला खीरी (BJP कार्यकर्ता )
-शुभम मिश्रा निवासी शिवपुरी लखीमपुर जिला खीरी (BJP कार्यकर्ता)
-रमन कश्यप निवासी निघासन जिला खीरी (पत्रकार )

ये लोग हुए घायल

-गुरुनाम सिंह निवासी नानपारा जिला बहराइच
-मेजर सिंह
-साहब सिंह निवासी नानपारा
-संदीप सिंह निवासी मांझा फार्म
-प्रभजीत चौखडा फार्म
-शमशेर सिंह निवासी बैरिया फार्म
-तजिंदर सिंह निवासी तराई किसान संगठन

सरकार ने मुहावजे का किया ऐलान

लखीमपुर में सरकार और किसानों के बीच समझौता हो गया है। सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं सभी मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। साथ ही घटना की न्यायिक जांच और 8 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा भी किया गया है।

UP के ADG प्रशांत कुमार ने कहा, 'मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी। घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। किसानों की शिकायत पर FIR दर्ज की जाएगी। साथ ही हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे।'

उन्होंने कहा कि CRPC की धारा 144 लागू होने के कारण राजनीतिक दलों के नेताओं को जिले का दौरा नहीं करने दिया गया है। हालांकि, किसान संघों के सदस्यों को यहां आने की इजाजत है।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल