न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का पहला गाना रिलीज, विराट ने अनुष्का को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसका पहला गाना आज बुधवार (1 मई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 7:00:19

2 News : अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का पहला गाना रिलीज, विराट ने अनुष्का को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसका पहला गाना आज बुधवार (1 मई) को रिलीज हो गया। 'पुष्पा पुष्पा' टाइटल वाले गाने में ‘पुष्पा पुष्पराज’ का परिचय दिया गया है। इसमें पूरा फोकस अल्लू के किरदार पर है। बैकग्राउंड में ‘पुष्पा’ बने अल्लू के विजुअल्स शामिल किए गए हैं। इनमें कहीं उन्हें डांस करते देखा जा सकता है तो कहीं पैरों पर पैर रखकर स्टाइल में बैठे दिखाया गया है।

'पुष्पा 2 : द रूल' की प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने गाने को रिलीज करते हुए ट्विटर (एक्स) पर लिखा है, “पुष्पा पुष्पा के नारे लगाकर पुष्पा राज के आगमन को चीयर और सेलिब्रेट कीजिए।” अल्लू और फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी ट्विटर के माध्यम से गाने को प्रमोट किया है। गाने के बोल चंद्रा बोस ने लिखे हैं, जबकि पुष्पा : द राइज के म्यूजिक डायरेक्टर रहे देवी श्री प्रसाद (DSP) ने इसे कंपोज किया है। अलग-अलग भाषा के गाने को अलग-अलग गायक ने अपनी आवाज से सजाया है।

हिंदी में इस गाने को मीका सिंह, तमिल-तेलुगु-मलयालम में दीपक ब्लू और कन्नड़ में विजय प्रकाश ने गाया है। नक्श अजीज ने भी सिंगर्स का साथ दिया है। बता दें कि 'पुष्पा 2 : द रूल' का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। फिल्म में फहाद फाजिल और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी है। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा : द राइज' का सीक्वल है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

36 साल की हुईं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने 4 तस्वीरें शेयर कर लिखी ये प्यारी बातें

अनुष्का शर्मा का आज बुधवार (1 मई) को 36वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। इस मौके पर अनुष्का को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। विराट की इंस्टग्राम पोस्ट में 4 तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।

पहली दो तस्वीरों में अनुष्का बेहद कूल अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक में वो शॉर्ट और टॉप में हैं तो दूसरी में वो अपनी जुल्फों को संवारती दिख रही हैं। वहीं दो और तस्वीरें हैं जिसमें विराट खुद एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही वादियों के बीच घूमते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं।

विराट ने कैप्शन में लिखा, “मुझे अगर तुम ना मिली होती तो शायद मैं जीवन की राह में कहीं भटक गया होता। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरी दुनिया में प्रकाश की तरह हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने साल 2013 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2017 में इटली में शादी रचा ली। उनके एक बेटी वामिका और बेटा अकाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार