Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपूर के अस्पताल में हादसा, ह्रदय संस्थान के ICU में लगी भीषण आग; 2 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हृदय रोग संस्थान के आईसीयू (ICU) में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के बाद वहां से सभी मरीजों को बाहर निकाला गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Mar 2021 11:09:02

कानपूर के अस्पताल में हादसा, ह्रदय संस्थान के ICU में लगी भीषण आग; 2 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हृदय रोग संस्थान के आईसीयू (ICU) में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त ICU में 9 और जनरल वार्ड में 140 मरीजों का इलाज चल रहा था। रेस्क्यू के दौरान जनरल वार्ड के 2 मरीजों की मौत हो गई। दोनों वार्डों के बाकी 147 मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस कमिशनर असीम अरुण ने बताया कि अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह 7:55 पर मिली थी। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। अगर इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आईसीयू (ICU) में आग के बाद खिड़कियों के शीशे तोड़कर मरीजों को बेड समेत बाहर निकाला गया। फिलहाल, स्वास्थ्य कर्मचारी और फायर सर्विस के लोग ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अंदर तो कोई फंसा नहीं रह गया।
एसपी वेस्ट ने बताया कि आईसीयू से सभी मरीजों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाकी मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला जा रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता मरीजों की सुरक्षा है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।

ACP महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर के सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पहली मंजिल पर 9 मरीजों के फंसे होने की सूचना मिली, लेकिन स्थिति को काबू में कर लिया गया है। मरीजों के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर वेंटिलेशन की व्यवस्था कर दी गई है।

धुआं कम होने पर ग्राउंड फ्लोर चेक किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर अभी किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फायर सर्विस के लोग जांच कर बताएंगे कि आग लगने की क्या वजह रही।

अस्पताल में मौजूद मरीजों के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग बड़ी तेजी से पूरे आईसीयू और अन्य बिल्डिंग में भी फ़ैल गई। CM ने मांगी हादसे की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अफसरों से अस्पताल में आग लगने की घटना की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही जांच के लिए हाई लेवल कमेटी भी बनाई गई है। इसमें DG फायर सर्विस, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव (चिकित्सा-स्वास्थ्य) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि पहले की तरह सभी सभी अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजामों की जांच की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका