Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Noida: पुलिस की मिलीभगत से होटल में चल रहा था देहव्यापार; 12 लड़कियां और 11 लड़के अरेस्ट, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बड़े सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान 12 लड़की 11 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Mar 2021 9:48:16

Noida: पुलिस की मिलीभगत से होटल में चल रहा था देहव्यापार; 12 लड़कियां और 11 लड़के अरेस्ट, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बड़े सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान 12 लड़की 11 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। यही नहीं, सिपाहियों पर भी इस हाई-प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि लंबे समय जिस्मफरोशी का गोरखधंधा एक होटल में चल रहा था। होटल मैनेजर समेत दनकौर थाना क्षेत्र के 6 पुलिसकर्मियों की भी इस व्यापार चलाने में भूमिका पाई गई है। नोएडा जोन के डीसीपी राजेश सिंह के मुताबिक, सेक्‍स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद न सिर्फ 12 लड़कियों समेत 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं बल्कि 4 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल के साथ पुलिस गाड़ी के चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल न्यू क्राउन प्लाजा के अंदर काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। दनकौर थाना क्षेत्र के चौकी मंडी श्याम नगर में तैनात पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से होटल मैनेजर ये धंधा चला रहा था।
दनकौर पुलिस को नहीं लगी भनक

सेक्‍स रैकेट के भंड़ाफोड़ की कार्रवाई की भनक दनकौर पुलिस को भी नहीं थी, क्‍योंकि स्‍थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी। बता दें कि इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने शुरू की है। अब तक इस मामले में चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक ड्राइवर को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा अन्‍य संदिग्ध पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, सेक्‍स रैकेट के खुलासे के बाद नोएडा जोन के डीसीपी राजेश सिंह ने एक संदिग्ध चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेज दी है। संभव है कि चौकी इंचार्ज पर भी गाज गिर सकती है। इसके अलावा दनकौर कोतावली और उसके आसपास की चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका