न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंकादहन के दौरान हनुमान जी का रोल निभा रहे बुजुर्ग की मौत, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नवरात्र पर्व में महाबली हनुमान की भूमिका निभा रहे एक कलाकार की मंचन के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। दुर्गा पंडाल में जागरण के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लंका दहन के मंचन के दौरान कलाकार रामस्वरूप नाचते-नाचते अचानक तख्त से नीचे गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Oct 2022 8:41:10

लंकादहन के दौरान हनुमान जी का रोल निभा रहे बुजुर्ग की मौत, वीडियो में कैद हुई पूरी  घटना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नवरात्र पर्व में महाबली हनुमान की भूमिका निभा रहे एक कलाकार की मंचन के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। दुर्गा पंडाल में जागरण के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लंका दहन के मंचन के दौरान कलाकार रामस्वरूप नाचते-नाचते अचानक तख्त से नीचे गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कलाकार की हार्टअटैक से मौत हुई है। घटना के बाद पंडाल में सन्नाटा पसर गया। मंचन देख रही उनकी पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि कार्यक्रम को बंद कराकर पुलिस को सूचना दिए बगैर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते 15 से 20 वर्षों से गांव में ऐसे आयोजनों में शामिल होता था।

सलेमपुर में नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। शनिवार की रात पंडाल में रामलीला का आयोजन किया गया था। गांव के ही 65 वर्षीय रामस्वरूप महाबली हनुमान की भूमिका निभा रहे थे। मंचन के दौरान जब लंका में आग लगाने के लिए उनकी पूंछ पर आग लगाई गई। एक मिनट बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। वह तख्त से सिर के बल नीचे गिर गए। लोग जब तक दौड़कर उन्हें संभालते जब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मंचन देख रही उनकी पत्नी अनुसुइया और सैकड़ों लोगों ने मौत को लाइव देखा। ग्राम प्रधान गुलाब ने बताया कि रामस्वरूप फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी और मासूम बेटी भी पंडाल में मौजद थी।

एसपी राजेश सिंह ने बताया कि सलेमपुर गांव में जागरण कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की भूमिका निभा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात