पद्रेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,439 मामले सामने आए हैं। 4,222 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में 1,29,848 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण से कुल 9,480 लोगों की मृत्यु हुई है। कल पà¥
इससे पहले बुधवार को सूबे में 20,510 कोरोना संक्रमित मामले मिले थे। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कई बड़े और अहम फैसले लिए। उन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया है, जहां प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें ही बाहर निकलने की अनुमति होगी जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें भी किसी को बिना मास्क और सैनिटाइजर के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।













